हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs ENG: लाइव मैच के दौरान आपस में भिड़े स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर, वायरल हुआ वीडियो 

AUS vs ENG: द एशेज का दूसरा टेस्ट गाबा में खेला गया. जहां पर भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बुरी तरह से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने दोनों ही मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. अपने इसी फॉर्म को गाबा टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने जारी रखा. जहां पर वो जोफ्रा आर्चर के साथ भिड़ते हुए नजर आए.

विज्ञापन
steve smith and jofra archer

AUS vs ENG: गाबा टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का धमाकेदार प्रदर्शन जारी रहा. जिसके कारण ही द एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से आगे हो गई है. गाबा टेस्ट मैच के दौरान दूसरे दिन से लेकर चौथे दिन तक मेजबान टीम ने धमाल मचाया. जिसमें कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम सबसे आगे रहा. चौथे दिन जब ऑस्ट्रेलिया जीत के बेहद करीब पहुंची तो उस समय मैदान पर स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर आपस में भिड़ते हुए नजर आए. जिसका वीडियो वायरल हो गया है. 

भिड़ गए स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर 

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जब कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर उतरे तो उनकी टीम जीत के बहुत करीब नजर आ रही थी. ऐसे समय में स्टीव स्मिथ खुलकर खेलते हुए नजर आ रहे थे. ऐसे समय में उन्होंने आर्चर को छेड़ते हुए कहा, ‘जब मैच में कुछ भी न हो, तब तेज गेंदबाजी करो, चैंपियन.’ इस बात को सुनकर आर्चर आवेश में आ गए और उन्होंने अगली गेंद बाउंसर फेंक दी. बाउंसर गेंद जब स्मिथ ने मिस किया तो आर्चर उन्हें कुछ बोलते हुए नजर आए. हालांकि वो सुनाई नहीं दिया. आर्चर के बात को इसके बाद स्टीव स्मिथ ने दिल पर ले लिया. उन्होंने उसके बाद आर्चर को 2 चौके और 1 छक्का जड़ दिया.

  ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में जीत बनी इंग्लैंड के लिए ‘सपना’! खत्म नहीं हो रहा हार का सिलसिला

विज्ञापन

आसानी से गाबा टेस्ट जीत गई ऑस्ट्रेलिया 

बेन स्टोक्स ने इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जो रूट के नाबाद 138 रनों के बाद भी इंग्लिश टीम सिर्फ 334 रन ही बना सकी. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 511 रन बना डाले. उनकी टीम को बड़ी लीड हासिल हो गई. दूसरी पारी में इंग्लिश टीम 241 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच जीतने के लिए सिर्फ 65 रनों की लक्ष्य मिला. जिसे बेहद आसानी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 2 विकेट गंवा कर किया. ऑस्ट्रेलिया अगला टेस्ट जीतकर सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी.

  ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार से WTC Points Table में हुआ बड़ा फेरबदल! ऑस्ट्रेलिया की हुई बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola