Records Travis Head Made With Century: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को करारी हार थमाई. दो दिनों में ही इस मैच का समापन हो गया. ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रनों का लक्ष्य था और जिस तरह से मैच चल रहा था, इंग्लैंड की जीत के चांस ज्यादा नजर आ रहे थे. हालांकि, ओपनिंग करने आए ट्रेविस हेड ने शुरुआत से ही बड़े शॉट्स लगाए और तेज गति से बल्लेबाजी की. उन्होंने 69 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 123 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी इस पारी में 16 चौके और 4 छक्के शामिल हैं. हेड ने इस पारी द्वारा रिकॉर्ड का अंबार लगा दिया है. आइए 5 रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जो हेड ने इस पारी द्वारा बनाए.
1. सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई
ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है. 2006 में एडम गिलक्रिस्ट ने 57 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था. दूसरे स्थान पर जैक ग्रेगरी हैं, जिन्होंने 1921 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 67 गेंदों में शतक लगाया. हेड ने 69 गेंदों में ये कारनामा किया और डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली.
2. चौथी पारी में सबसे तेज शतक
ट्रेविस हेड टेस्ट क्रिकेट इतिहास की चौथी पारी में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने मात्र 69 गेंदों में ये कारनामा किया है और कोई भी उनके आसपास नहीं. चौथी पारी में अमूमन बल्लेबाजी मुश्किल होती है लेकिन ट्रेविस ने इसे आसान बना दिया.
ये भी पढ़ें:- पलट गया एशेज सीरीज का इतिहास! ऑस्ट्रेलिया ने 2 दिन में जीता पर्थ टेस्ट, ट्रेविस हेड ने मचाया कोहराम
3. एक पारी में 4 छक्के जड़ने वाले पहले ओपनर
ट्रेविस हेड ने अपनी पारी में 4 छक्के और 16 चौके जड़े. इसी के साथ वो एशेज इतिहास में एक पारी में 4 छक्के जड़ने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. हेड ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजी अटैक से खिलवाड़ किया और ये तय किया कि ऑस्ट्रेलिया की जीत हो.
4. हेड ने की स्टीव स्मिथ की बराबरी
ट्रेविस हेड ने शतक के साथ बड़ा कारनामा किया है. वो पिछले एक दशक में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम 14-14 शतक हैं. बड़ी बात ये है कि स्मिथ ने 160 गेंदों में 14 शतक लगाए हैं, वहीं हेड ने ये काम मात्र 143 पारियों में किया.
5. चेज करते हुए शतकवीर प्लेयर्स में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
चेज करते हुए अमूमन खिलाड़ियों पर दबाव रहता है और ट्रेविस हेड ने इसी बीच 69 गेंदों में शतक बनाया. हेड ने अब इतिहास रच दिया है और टेस्ट में चेज करते हुए सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 148.19 का था. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 147.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.
ये भी पढ़ें:- जो ट्रेविस हेड ने कहा वो कर दिखाया, इंग्लैंड के गेंदबाजों का बनाया कचूमर, ठोकी तूफानी सेंचुरी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
46 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines