AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं और इंग्लैंड के सामने लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के अर्धशतकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने 101 रनों की साझेदारी की हालांकि उनकी इस पार्टनरशीप को आदिल राशिद ने जादुई गेंद के माध्यम से तोड़ दिया।
टप्पा खाकर उछली गेंद, मार्नस लाबुशेन हैरान
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 28वें ओवर में मार्कस लाबुशेन स्ट्राइक पर थे और आदिल राशिद ने मजेदार गेंद डाली जो कि पहले हवा में टर्न हुई और टप्पा खाते ही अचानक उछल कर बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी जिससे वह ज्यादा दूर नहीं जा सकी और लबुशेन कैच आउट हो गए। वहीं इसे देखकर वे भी हैरान हो गए। लबुशेन इतने उछाल की उम्मीद नहीं कर रहे थे और स्क्वेयर ड्राइव खेलना चाहते थे लेकिन गेंद अचानक उछल गई जिससे टॉप एज लगा गया और वे आउट हो गए।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1593835557720760320
मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने की 101 रनों की साझेदारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत में ही डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे स्टीव स्मिथ और चौथे नंबर पर उतरे मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला और 101 रनों की साझेदारी की। मार्नल लबुशेन ने 55 गेंदों पर 58 रन बनाए वहीं स्टीव स्मिथ एक बार फिर से चमके और 94 रनों की तूफानी पारी खेली हालांकि वे शतक से चूक गए।
आदिल राशिद ने झटके तीन विकेट
स्टीव स्मिथ और मार्नस लबुशेन के आउट होने के बाद मिचेल मार्श ने 50 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को आगे ले गए। वहीं इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद ने 3 विकेट झटके और क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
25 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
37 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines