नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को रौंद डाला। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में 72 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए।
स्टार्क-जम्पा की शानदार गेंदबाजी
जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.5 ओवर में 208 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की जीत में स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। स्टार्क ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं एडम जम्पा ने 9.5 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट निकाले। कप्तान जोश हेजलवुड ने 7 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1593907594413809665
इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी
इस मैच में इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। जेम्स विंसे के 60 और सैम बिलिंग्स के 71 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने 94 रन की शानदार पारी खेली। मार्नस लाबुशेन ने 58 और मिचेल मार्श ने 50 रन बनाए। दो लगातार जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत ली है। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे 22 नवंबर को एमसीजी में खेला जाएगा।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1593916569783975936
पैट कमिंस को आराम
इस मैच से कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया। जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया अगले 12 महीनों में अपने एकदिवसीय कप्तानी पूल का विस्तार करना चाहती है। इस संभावना के साथ कि जरूरत पड़ने पर विभिन्न खिलाड़ी पैट कमिंस की जगह खड़े रहें। ऑस्ट्रेलिया के लिए कभी कप्तानी नहीं करने वाले जोश हेज़लवुड ने सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में कप्तान की भूमिका निभाई, जब कमिंस ने आराम किया।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
39 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
55 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines