नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से रौंद डाला। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो स्पिनर एडम जम्पा और तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। दोनों गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से वो कहर बरपाया कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाजों के होश उड़ गए। एक ऐसा ही नजारा 29वें ओवर में देखने को मिला।
जम्पा ने मोईन अली का किया शिकार
मोईन अली 3 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन हो चुका था। इंग्लैंड को अब बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी, लेकिन मोईन को क्या पता था कि जम्पा इस ओवर में उनका क्या हश्र करने वाले हैं। मोईन के लिए जम्पा ओवर द विकेट गेंद डालने आए।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1593907594413809665?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1593907594413809665%7Ctwgr%5E56ce6764893c34123df8b8f012eeec9ceec4230b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Faus-vs-eng-2nd-odi-mitchell-starc-storm-adam-zampa-havoc-australia-crushes-world-champion-england%2F91500%2F
महज 10 रन बनाकर लौटे मोईन
जैसे ही जम्पा ने गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़कर इतनी खतरनाक स्पिन बन गई कि मोईन खड़े कि खड़े रह गए और बॉल गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। मोईन को आउट होकर बड़ा झटका लगा। वे ऐसा एक्सप्रेशन देने लगे, मानो कह रहे हों- कहां से आई, कहां को जाएगी? मोईन को खुद के बोल्ड होने पर यकीन करना मुश्किल हो गया। बोल्ड होने के बाद मोईन अपने विकेट देखते नजर आए। वह महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1593903621535502337
45 रन देकर 4 विकेट चटकाए
जम्पा ने कुल 9.5 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने सैम बिलिंग्स को 71, मोईन अली को 10, लियाम डॉसन को 20 और सैम कुरेन को डक पर आउट किया। 31वें ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो कप्तान जोश हेजलवुड ने 7 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines