Glenn Maxwell AUS vs AFG: क्रिकेट में कब क्या हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने वो तूफान मचाया कि फैंस दंग रह गए। मैक्सवेल ने ऐसे समय में शानदार बल्लेबाजी की जब अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट आउट पवेलियन भेज दिए थे। लगने लगा कि अफगानिस्तान एक बार फिर उलटफेर कर देगी, लेकिन मैक्सवेल ने यहां गेम में ट्विस्ट डाल दिया।
मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ चौके-छक्के ठोक मुश्किल समय में शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने 72 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक शतक जमाया। इस दौरान मैक्सवेल ने 29वें ओवर में नूर अहमद की लगातार दो गेंदों में 2 छक्के ठोक डाले। खास बात यह है कि मैक्सवेल ने ये छक्के रिस्क लेकर नहीं लगाए। उन्होंने क्रीज पर खड़े-खड़े अपनी पावर का इस्तेमाल किया और सही बॉल आते ही उसे सीमा रेखा पार करा दिया।
इसे देख अफगानिस्तान के गेंदबाज सकते में आ गए। मैक्सवेल ने इसके बाद मुजीबुर रहमान के ओवर में एक गेंद पर चौका और एक पर छक्का ठोक डाला। इसके बाद भी उनकी आतिशी बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने 36 वें ओवर में मोहम्मद नबी की भी जमकर धुनाई की।
मैक्सवेल के साथ दूसरे छोर से कप्तान पैट कमिंस ने मोर्चा संभाले रखा। वह मैक्सवेल को ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक देते रहे। मैक्सी ने उनका भरोसा जीतते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को संकट से उबारा। मैक्सवेल ने आखिरकार डबल सेंचुरी ठोक अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। वह 128 गेंदों में 21 चौके-10 छक्के ठोक नाबाद 201 रन बनाकर मैदान से लौटे। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
इससे पहले डेविड वॉर्नर 18, ट्रैविस हेड डक, मिचेल मार्श 24, मार्नस लाबुशेन 14, जोश इंगलिस डक, मार्कस स्टोइनिस 6 और मिचेल स्टार्क महज 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।
ये भी पढ़ें: AFG Vs AUS: किस बात पर गुस्से से लाल हुए डेविड वॉर्नर? राशिद खान से हो गई कहासुनी
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
19 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
51 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
54 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines