Asian Legends League season 2: पहले सीजन की अपार सफलता के बाद वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (डब्ल्यूएसजी) ने एशियन लीजेंड्स लीग के सीजन 2 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. जानकारी के अनुसार इस सीजन में पहले की तुलना में ज्यादा बड़ी टीमें और ज्यादा बड़े चेहरे देखने को मिलने वाले हैं. इस सीजन में 2 नई टीमों गल्फ ग्लैडिएटर्स और पाकिस्तान पैंथर्स को शामिल किया गया है. प्लेयर ड्राफ्ट रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं. पात्रता मानदंड पूरे करने वाले खिलाड़ी स्वयं को ड्राफ्टिंग के लिए पंजीकृत कर सकते हैं और इस प्रतिष्ठित लीजेंड्स क्रिकेट प्लेटफ़ॉर्म का हिस्सा बन सकते हैं.
चेतन शर्मा ने किया सीजन 2 का ऐलान
घोषणा के बारे में बात करते हुए लीग कमिश्नर चेतन शर्मा ने कहा कि, ‘सीज़न 1 तो बस शुरुआत थी, सीज़न 2 नई टीमों और नए खिलाड़ियों के साथ एक अलग कलेवर में नजर आएगा. हमें एक बार फिर पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारों को विश्व स्तरीय मंच देने की खुशी है.’ वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच मदन लाल को सीज़न 2 के लिए टेक्निकल कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है. मदन लाल टूर्नामेंट के सभी तकनीकी पहलुओं जैसे कि खेल की शर्तें, खिलाड़ियों की सुरक्षा और फेयर प्ले मानकों की देखरेख करेंगे.
ये भी पढ़ें: सरफराज खान का फिटनेस टेस्ट बना विवाद की जड़, अजीत आगरकर के बयान पर उठे सवाल
लीग के स्तर में होगी बढ़ोतरी
वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप ने यह भी कहा कि, ‘वह सेवानिवृत्त और पूर्व खिलाड़ियों को फिर से एक नया मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें, प्रशंसकों से जुड़ सकें और नई पीढ़ी को प्रेरित कर सकें.’
वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘एशियन लीजेंड्स लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह क्रिकेट के स्वर्णिम दौर और उन लीजेंड्स का उत्सव है जिन्होंने इसे गढ़ा है.’ लीग में आइकॉन खिलाड़ी, रोमांचक नए नियम और कुछ विशेष गतिविधियां होंगी, जो न केवल उच्च गुणवत्ता वाला क्रिकेट, बल्कि दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए बेमिसाल मनोरंजन भी सुनिश्चित करेंगी.
ये भी पढ़ें: ‘पागल हो गया है क्या…’, रिंकू सिंह पर क्यों ‘भड़के’ अर्शदीप-जितेश? वीडियो देखने वाले हो रहे हंसते-हंसते लोटपोट
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines