IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज मैच होने वाला है। इस महामुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। ये सालों बाद पहला मौका है, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना टीम इंडिया खेल रही है। दोनों ही पिछले काफी सालों से पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज रहे हैं। हालांकि, टी20 अंतर्राष्ट्रीय को दोनों ने अलविदा कह दिया है।
2021 से IND vs PAK हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 से अब तक 5 मैच हुए हैं। 2 मैच में पाक का पलड़ा भारी रहा, वहीं 3 में टीम इंडिया की जीत हुई। नीचे मैच और उनके नतीजों की लिस्ट है:
- 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार थमाई थी।
- एशिया कप 2022 में भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी थी।
- 2022 में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम को सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
- टीम इंडिया ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मेलबर्न में हुए मैच में 4 विकेट से हराया था।
- 2024 के विश्व कप में भारतीय टीम ने पाक को 6 रन से हराया था।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच में टॉस का होगा अहम रोल, विनिंग आंकड़े दे रहे गवाही
रोहित-विराट के बिना उतरेगी टीम इंडिया
एशिया कप 2025 वो पहला मौका होगा, जब 2021 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया रोहित-विराट के बिना उतरेगी। ये दोनों ही टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का अहम हिस्सा रहे हैं। वो हमेशा ही टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करते थे। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट-रोहित रिटायर हो गए। उनके जाने के बाद भारतीय टीम में काफी बदलाव हो गए हैं। सवाल ये है कि अब टीम कैसी है।
भारतीय टीम ने बदला खेलने का तरीका
विराट और रोहित के रिटायरमेंट के बाद गौतम गंभीर हेड कोच बने। उन्होंने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में टीम इंडिया के खेलने का तरीका बदल दिया। अभिषेक शर्मा ने टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज जगह बनाई और वो अभी ICC टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा और संजू सैमसन टीम का अहम हिस्सा बन गए, वहीं शुभमन गिल अब उपकप्तान हैं और सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी पहले की तरह ही मजबूत है और अब ज्यादा आक्रमक हो गई है। गेंदबाजी हमेशा ही से ही टीम इंडिया की मजबूती रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: 2 बार पलटी हारी हुई बाजी, अब दुबई में PAK के होश उड़ाएगा ये भारतीय, जानिए क्यों है सबसे बड़ा खतरा?
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines