Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 चैंपियन बनने के बाद भी भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली है. एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने खुद ट्रॉफी रख ली है. जिसके शिकायत अब बीसीसीआई ने एसीसी से की है. बीसीसीआई के लेटर का अब एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी ने जवाब दिया है. चेतावनी के बाद भी नकवी की अकड़ में कोई कमी नहीं आई है, उन्होंने ट्रॉफी देने के लिए नई शर्त रख दी है. अब देखना है कि नकवी के इस अकड़ से बीसीसीआई कैसे निपटती है.
मोहसिन नकवी ने रख दी बड़ी शर्त
बीसीसीआई के मेल में लिखा था कि अगर एसीसी ने जल्द ट्रॉफी नहीं दी, तो वो आईसीसी का रुख करेंगे. इस मेल के जवाब में अब नकवी ने कहा है कि, ‘बीसीसीआई के साथ कई पत्रों का आदान-प्रदान हुआ है और एसीसी ने उन्हें सूचित किया है कि हम 10 नवंबर को दुबई में एक समारोह में ट्रॉफी लेने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके खिलाड़ियों को बीसीसीआई अधिकारी राजीव शुक्ला के साथ आमंत्रित करने के लिए तैयार हैं.’ हालांकि इससे साफ नजर आ रहा है कि नकवी अभी भी अपने हाथ से ही ट्रॉफी देना चाहते हैं. जिसके लिए पहले भी बीसीसीआई और खिलाड़ियों ने मना किया था. इससे साफ हो गया कि नकवी अभी भी गेम खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND W vs NZ W: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा क्वार्टर फाइनल जैसा मुकाबला, कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव ने फाइनल के बाद लिया था फैसला
एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था. टूर्नामेंट जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने के इंकार किया था. अब जब नकवी फिर से नहीं ऑफर दे रहे हैं, तो बीसीसीआई के पास इसे ठुकराने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं नजर आता. बीसीसीआई को अब मोहसिन नकवी की शिकायत आईसीसी में करनी होगी. जहां पर आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह इस मामले को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं. इसके अलावा बीसीसीआई किसी और एसीसी मेंबर से ट्रॉफी लेने की भी मांग कर सकता है.
ये भी पढ़ें: BAN vs WI मैच में हुई रोमांच की हदें पार, सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी, अकील हुसैन बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
17 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
27 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines