Asia Cup 2025 Trophy Controversy: भारतीय टीम लंबे समय से एशिया कप 2025 की ट्रॉफी पाने के लिए बेताब है. जिसे एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी ने अपने पास रखा है. बीसीसीआई ने पहले एसीसी के सामने इस मुद्दे को उठाया. अब आईसीसी की मीटिंग में भी बीसीसीआई ने इस मुद्दे को उठाया है. जहां पर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आईसीसी ने टीम इंडिया को ट्रॉफी वापस दिलाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
ट्रॉफी विवाद में अब बोली आईसीसी
दुबई में 7 नवंबर को आईसीसी की एक मीटिंग हुई. जहां पर बीसीसीआई ने कहा कि चैंपियन बनने के बाद भी आज तक उन्हें एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं मिल सकी है. जिसके लिए भारतीय बोर्ड ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी को जिम्मेदार बताया. आईसीसी ने कहा कि दोनों ही बोर्ड क्रिकेट के लिए बहुत ही अहम हैं, ऐसे में बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को इस विवाद पर बात करनी चाहिए. आईसीसी ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक कमेटी बनाने का भी सुझाव दिया है. जिससे जल्द से जल्द भारतीय टीम को उनका खिताब मिल सके.
ये भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक की इस गलती के कारण टीम इंडिया हुई टूर्नामेंट से बाहर, पाकिस्तान कर गया क्वालीफाई
ऑफिशियल बयान नहीं देने का कारण आया सामने
आईसीसी की इस बैठक का आधिकारिक एजेंडा एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं थी. जिसके कारण ही बैठक के बाद जारी हुए बयान में इस विवाद को लेकर कुछ नहीं नहीं कहा गया. हालांकि आईसीसी अस विवाद को सुलझाने के लिए तैयार है. 28 सितंबर को एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया था. जिसके बाद से ही भारत ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है. टूर्नामेंट जीतने के बाद भारत ने पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था. जिसके बाद वो खुद ही ट्रॉफी लेकर चले गए थे.
ये भी पढ़ें: 3 घंटे में 2 बार हुई टीम इंडिया की बेइज्जती, कुवैत और यूएई जैसी टीमों से मिली शर्मनाक हार
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines