Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर 2025 से होगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट करीब आ रहा है, वैसे-वैसे टीमों के स्क्वाड का ऐलान देखने को मिल रहा है। अब तक सिर्फ पाकिस्तान ने अपने एशिया कप स्क्वाड के बारे में जानकारी दी है। टीम इंडिया का ऐलान आज होगा और कई सारे खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला गंभीर-अगरकर करते हुए नजर आएंगे।
पाकिस्तान से कटा बाबर-रिजवान का पत्ता
हाल के समय में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसी वजह से उन्हें एशिया कप 2025 के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। उनका पाकिस्तान की टीम से पत्ता कट चुका है और कप्तान सलमान अली आगा पर अब बड़ी जिम्मेदारी होगी। पाकिस्तान का एशिया कप स्क्वाड नीचे है:
सलमान अली (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हरिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम।
गंभीर को लेने होंगे कड़े फैसले!
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया को 15 सदस्यों का स्क्वाड चुनना है। हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स के पास बहुत सारे विकल्प हैं। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की टी20 अंतर्राष्ट्रीय में संभावित वापसी चर्चा का विषय है। कल अपडेट आया था कि तिलक वर्मा को बाहर किए जाने पर चर्चा हुई थी। दूसरे विकेटकीपर के लिए भी टीम के पास जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन जैसे अच्छे विकल्प हैं।
टीम इंडिया के पास अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के रूप में स्पिन गेंदबाजी के बहुत सारे विकल्प हैं। गंभीर को कड़ा फैसला लेते हुए कुछ ही खिलाड़ियों को चुनना होगा। किसी भी खिलाड़ी को इग्नोर करना सिलेक्टर्स के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में आज एशिया कप के लिए किन 15 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिलेगी, उस पर सभी की नजरें होंगी।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025 में टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंस गया ‘पेंच’, 15 खिलाड़ी और सिर्फ 6 जगह! किसे मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
49 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines