Asia Cup 2025: भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय के बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी की है. जहां पर उनका प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें अलग अंदाज में खिला रहे हैं. जिससे पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ बिल्कुल भी खुश नहीं. जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस पोस्ट पर एसीसी एशिया कप 2025 खेल रहे बुमराह ने भी अपना रिएक्शन दिया है. पहली बार बुमराह ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है.
मोहम्मद कैफ ने उठाया था सवाल
एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह अधिकतर ओवर पावरप्ले में ही डाल रहे हैं. जिसके कारण वो डेथ ओवरों में सिर्फ 1 ओवर ही डाल रहे हैं. हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में इसका ठीक उलट देखने को मिलता था. जिसके बारे में सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने लिखा, ‘रोहित की कप्तानी में बुमराह आमतौर पर 1, 13, 17, 19 ओवर फेंकते थे. सूर्या की कप्तानी में, एशिया कप में, उन्होंने शुरुआत में तीन ओवर फेंके. चोट से बचने के लिए, बुमराह इन दिनों शरीर के गर्म होने पर ही गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. बचे हुए 14 ओवरों में बुमराह का एक ओवर बल्लेबाजों के लिए बड़ी राहत है, लेकिन विश्व कप में मजबूत टीमों के खिलाफ, इससे भारत को नुकसान हो सकता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हो जाइए तैयार! एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इतिहास रचेंगी दोनों टीमें
जसप्रीत बुमराह ने दिया जवाब
इस ट्वीट पर बुमराह ने अपना रिएक्शन भी दिया है. बुमराह ने मोहम्मद कैफ को जवाब देते हुए कहा, पहले भी गलत, अब भी गलत.’ बुमराह ने अब तक इस टूर्नामेंट में 4 मैच खेलकर 22 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किया है. इसके साथ उनकी इकॉनमी भी अच्छी रही है. हालांकि उनके कद को देखते हुए फैंस और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं. बुमराह अब फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे. एशिया कप 2025 के ठीक बाद बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: फाइनल से पहले टीम इंडिया ने ‘नाक कटाई’, इस मामले में हांगकांग से भी खराब है रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines