Asia Cup 2025: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया अगली बार एशिया कप 2025 में नजर आएगी। जिसका शेड्यूल अब सामने आ गया है। जहां पर लंबे समय के बाद भारत-पाकिस्तान की टीमें नजर आएगी। शेड्यूल जारी होने के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले की डेट भी सामने आ गई है। इस टूर्नामेंट में कुल 3 बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आ सकती है। जिसके कारण ही इस टूर्नामेंट पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली है।
14 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिसमें ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका के साथ ही साथ हांगकांग की टीम भी शामिल है। इन 8 टीमों के बीच मुकाबला होगा। जिसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें की एंट्री सुपर 4 में होगी। वहीं सुपर 4 में टेबल में टॉप 2 में रहने वाली टीम फाइनल खेलेगी। नए शेड्यूल के अनुसार 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हो सकती है। भारतीय टीम 10 सितंबर को ओमान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। वहीं यूएई के खिलाफ मैच 19 सितंबर को होगा।
सुपर 4 में भी होगा IND vs PAK
टीम इंडिया और पाकिस्तान का एक और मुकाबला सुपर 4 में 21 सितंबर को भी हो सकता है। क्योंकि इन टीमों का सुपर 4 में जाना लगभग पक्का ही है। वहीं दोनों टीमों ने अगर अच्छा खेल दिखाया तो फाइनल मुकाबला भी भारत-पाकिस्तान के बीच ही खेला जा सकता है। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर 2025 को खेला जाएगा। यूएई में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। जिसके कारण ही हेड कोच गौतम गंभीर पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ इस दिन खेलेगी टीम इंडिया! जानिए कब और कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
9 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
10 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
25 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines