Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जहां पर अभी तक बड़ी टीमें ही जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद पॉइंट्स टेबल का खेल ही धीरे-धीरे मजेदार हो रहा है। पाकिस्तान की टीम ने ओमान को 93 रनों के बड़े अंतर से हराकर पॉइंट्स टेबल का पूरा खेल बदला है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले सलमान अली आगा की टीम अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। जिसके कारण ग्रुप ए एकदम साफ नजर आने लगा है।
पाकिस्तान की टीम को मिली बड़ी जीत
ओमान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान टीम के 2 पॉइंट हो गए हैं। इसके साथ उनका नेट रन रेट +4.650 का है। वहीं शर्मनाक हार के बाद भी ओमान की टीम तीसरे स्थान पर नजर आ रहा है। जिनका नेट रन रेट -4.650 का हो गया है। इस ग्रुप में फिलहाल पहले स्थान पर भारतीय टीम ही नजर आ रही है। यूएई को भारत ने बुरी तरह से हराया था। हालांकि भारत के पास भी पाकिस्तान की ही तरह सिर्फ 2 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट टीम इंडिया का बहुत ज्यादा है। फिलहाल भारत का नेट रन रेट +10.483 का है। वहीं ग्रुप में चौथे स्थान पर नजर आ रही यूएई का नेट रन रेट -10.483 का है।
ग्रुप बी में अफगान टीम टॉप पर आ रही है नजर
अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में टॉप पर बनी है। अफगान टीम के पास 2 अंक हैं, लेकिन उनका भी नेट रन रेट +4.700 का है। वहीं दूसरे स्थान पर नजर आ रही बांग्लादेश की टीम का नेट रन रेट +1.001 का है। श्रीलंका की टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला इस संस्करण में नहीं खेला है। ग्रुप बी में चौथे स्थान पर 2 हार के साथ नजर आ रही हांगकांग का नेट रन रेट -2.889 का है। अगला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 13 सितंबर को होना है। वहीं ग्रुप ए का अगला मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: PAK vs OMA: कप्तान सलमान आगा ने बताया क्या है भारत को हराने का प्लान? शानदार प्रदर्शन के पीछे की वजह भी बताई
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
27 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
27 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
28 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines