PAK vs OMA: एसीसी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम ने भी अपना खाता खोल लिया है। ओमान के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 67 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 93 रनों से हार गई। इस धमाकेदार जीत के बाद अब पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। जिसके बारे में खुद कप्तान सलमान अली आगा ने खुलकर बोला है।
सलमान आगा ने बताया टीम का मास्टर प्लान
ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। जिसके कारण जीत के बाद भी कप्तान इस बात को लेकर परेशान थे। गेंदबाजों के प्रदर्शन से कप्तान सलमान अली आगा खुश नजर आए। उन्होंने टीम के मास्टर प्लान को लेकर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘बल्ले से हमें अभी और मेहनत करनी होगी। गेंदबाजी शानदार थी, मैं गेंदबाजी से खुश हूँ। हमारे पास 3 स्पिनर हैं और वे सभी अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करते हैं, यहाँ तक कि अयूब का भी विकल्प है। हमारे पास 4-5 अच्छे विकल्प हैं और दुबई और अबू धाबी में खेलते समय आपको इनकी जरूरत होती है। हमें जो शुरुआत मिली, उससे हमें 180 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है।’
टूर्नामेंट जीतने के सवाल पर बोले कप्तान
पाकिस्तान की टीम हाल में ट्राई सीरीज जीतकर आ रही है। अब उनके पास एशिया कप 2025 जीतने का भी मौका है। हालांकि उन्हें ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय चुनौती को भी पार करना होगा। बिना टीम इंडिया को हराने का प्लान बनाए पाकिस्तान की टीम ट्रॉफी नहीं उठा सकती है। जिसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हम वाकई अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने त्रिकोणीय सीरीज जीती और यहाँ भी आसानी से जीत हासिल की। अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक अमल करते रहे, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।’
ये भी पढ़ें: ENG vs RSA: 6 दिनों में इंग्लैंड ने दर्ज की दूसरी रिकॉर्डतोड़ जीत, फिर कट गई साउथ अफ्रीका टीम की नाक
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
23 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
24 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines