Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब 1 दिन का समय बचा है। इससे पहले सभी टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। हालांकि सभी ओमान और यूएई की टीम पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसको लेकर अब ओमान टीम के स्टार ऑलराउंडर सूफियान महमूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने स्टेटमेंट के जरिए पाकिस्तान और भारत की टीम को चेतावनी भी दे दी है। महमूद ने टीम की तैयारियों को लेकर बात करते हुए कहा कि वो उलटफेर कर सकते हैं।
ओमान की टीम कर रही है तैयारी
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओमान टीम के स्टार ऑलराउंडर सूफियान महमूद ने एशिया कप 2025 के लिए तैयारियों का जिक्र किया। महमूद ने कहा, ‘तैयारी के लिहाज से, जब आप ऐसे मैच खेलते हैं, तो आपको निडर होना पड़ता है क्योंकि खोने के लिए कुछ नहीं होता। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए, आपको डर को दूर करना होगा। उम्मीद है कि हम दोनों टीमों को चुनौती दे पाएँगे और यह सुनिश्चित कर पाएँगे कि उनके लिए जीत आसान न हो।’
उलटफेर करने की ओमान तैयारी कर रहा है। जिसके बारे में सूफियान महमूद ने कहा, ‘अगर हम अभी जैसा अच्छा क्रिकेट खेल रहे, वैसा ही खेलते रहे, तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम उलटफेर भी कर सकते हैं। यह एक बड़ा बयान लग सकता है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी मौजूदा फॉर्म के साथ, हम इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। हम इसे लेकर सकारात्मक बने हुए हैं।’
सूफियान महमूद के पास हैं स्टार बनने का मौका
एशिया कप 2025 में ओमान टीम के खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान की मुख्य टी20 टीम के खिलाफ खेलेंगे। ऐसे में उनके खिलाफ खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को सीखने को मिलेगा। सूफियान महमूद इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके स्टार बन सकते हैं। जिसके बारे में महमूद ने कहा, ‘निजी तौर पर, यह टूर्नामेंट हमारे करियर में बहुत अहमियत रखता है। जब से हमने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, हम विश्व क्रिकेट के दिग्गजों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का सपना देखते रहे हैं। इस टूर्नामेंट का हर पल हमारे लिए ऐतिहासिक होगा, खासकर ये दो मैच।’
ये भी पढ़ें: आईपीएल में मिला अपमान, क्रिस गेल ने अब साझा किया आंसुओं भरा किस्सा, अनिल कुंबले का भी लिया नाम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
33 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines