हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs UAE: शिवम दुबे ने बताया गेंदबाजी में क्या किया है बड़ा बदलाव? टीम मैनेजमेंट के सबसे बड़े राज से उठाया पर्दा

IND vs UAE: यूएई के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करने के बाद शिवम दुबे ने गंभीर-सूर्या के बजाय इस दिग्गज को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीम मैनेजमेंट को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Shivam Dube Bowling

IND vs UAE: गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने जब से टी20आई फॉर्मेट की जिम्मेदारी संभाली है। टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जैसे कि शिवम दुबे से अब ज्यादा गेंदबाजी कराई जा रही है। रोहित की कप्तानी में वो बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आते थे। हालांकि यूएई के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करने के बाद शिवम दुबे ने गंभीर-सूर्या के बजाय इस दिग्गज को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीम मैनेजमेंट को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। 

गेंदबाजी में बड़े बदलाव पर बोले शिवम दुबे  

पिछले कुछ समय में शिवम दुबे बतौर गेंदबाज भी अच्छा कर रहे हैं। जिसके कारण ही उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर मौका मिल रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गेंदबाजी को लेकर शिवम ने कहा, ‘जब से मैं इंग्लैंड श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में वापस आया हूं, मोर्ने मेरे साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने मुझे कुछ विशेष सलाह दी है और मैंने उन पर काम किया है। उन्होंने मुझे ऑफ स्टंप से थोड़ा बाहर की लाइन पर गेंदबाजी करने को कहा। उन्होंने धीमी गेंदें विकसित करने में भी मेरे साथ काम किया और मेरे रन-अप में भी थोड़ा बदलाव किया। मुख्य कोच और कप्तान ने मुझे बताया था कि मेरी गेंदबाजी की भूमिका अहम होगी।’ 

टीम में अपने रोल और फिटनेस को लेकर शिवम दुबे ने कहा, ‘पिछले दो महीनों में, मैंने अपनी फिटनेस पर काफ़ी काम किया है। जहाँ तक मेरी बल्लेबाज़ी का सवाल है, मुझे पता है कि बीच के ओवरों में मुझे एक पावर हिटर की भूमिका निभानी है। मुझे पता है कि पिछले कुछ सालों में गेंदबाजों ने मुझे शॉर्ट गेंदों से निशाना बनाया है और मैंने अपने शॉट्स की रेंज बढ़ाने पर काम किया है।’ 

विज्ञापन

आगे गेंदबाजी में और अहम रोल निभाएंगे शिवम दुबे 

दुबई की पिचो पर आगे जाकर विकेट और स्लो होगा। जिसके कारण शिवम दुबे का रोल और अहम होगा। जिसके बारे में उन्होंने खुद कहा, ‘जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होता जाएगा और मैं जानता हूं कि मेरी धीमी गेंदें प्रभावी होंगी और मैं यह भी जानता हूं कि बीच के ओवरों में कैसे बल्लेबाजी करनी है। चाहे मैं यूएई के खिलाफ खेल रहा हूं या पाकिस्तान के खिलाफ, मैं अपने कोच गौती भाई (गंभीर) की बातों पर अमल करने की कोशिश करता हूं। जब आप भारत के लिए खेलते हैं, तो आपको देश के लिए कुछ बेहतरीन चीजें करने का मौका मिलता है।’ 

ये भी पढ़ें: IND vs UAE: दुबई में छा गए शिवम दुबे, गेंद से बरपाया कहर, फेंका T20I का सबसे घातक स्पेल! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola