IND vs UAE: लंबे समय से कुलदीप यादव टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पा रहा था। पूरे इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप बेंच पर ही बैठे नजर आए। एसीसी एशिया कप 2025 में कुलदीप यादव का वो इंतजार खत्म हो गया। यूएई के खिलाफ उन्हें आखिरकार खेलने का मौका मिला। जिसका फायदा उठाकर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। अवॉर्ड जीतने के बाद कुलदीप यादव ने मैनेजमेंट के एक सदस्य को अपनी सफलता का श्रेय दिया।
कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज
भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कुलदीप यादव को गेंदबाजी देने में समय नहीं लिया। पावर प्ले खत्म होते ही कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए। उन्होंने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कुलदीप यादव ने कहा, ‘ट्रेनर एड्रियन का शुक्रिया। मैं अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर भी काम कर रहा था, सब कुछ बिल्कुल सही चल रहा है। मैंने सही लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश की और यह बहुत मायने रखता है, बल्लेबाजों की कोशिश को समझना। आज भी, अगली गेंद पर बल्लेबाज क्या करेंगे, इस पर प्रतिक्रिया दे रहा हूँ।’
अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं कुलदीप
भले ही कुलदीप यादव को खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन वो टीम का हिस्सा जरूर रहे हैं। जिसके कारण ही वो स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन के साथ बहुत काम करते हुए नजर आए हैं। कुलदीप अब पहले से बहुत ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। जिसके कारण ही उन्हें अब और मौके भी मिल सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अगर वो एक बार और कमाल का प्रदर्शन करते हैं, तो उनकी जगह प्लेइंग 11 में पक्की हो जाएगी। फिलहाल वो मुख्य स्पिनर बनने की रेस में वरुण चक्रवर्ती से पीछे नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs UAE: टीम इंडिया ने पॉइंट्स टेबल में मचाया तहलका, पाकिस्तान और ओमान की उड़ी नींद
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines