Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 की शुरुआत ऐसे अंदाज में की, जिसने इतिहास रच दिया. दुबई के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में भारत ने मेजबान UAE को 9 विकेट से मात दी और 93 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की. यह सिर्फ जीत नहीं थी, बल्कि भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत साबित हुई.
दुबई के मैदा पर टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का ऐसा जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला कि विपक्षी टीम के पास कोई जवाब नहीं था. कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने मिलकर 7 विकेट चटकाए और UAE को सिर्फ 57 रनों पर ढेर कर दिया. फिर बल्लेबाजों ने कमाल किया. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने धुआंधार शुरुआत दी और भारत ने महज़ 4.3 ओवर में मुकाबला खत्म कर दिया.
टीम इंडिया ऐसा ही कमाल कई बार दिखा चुकी है, जबकि उसने बहुत ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए मैच खत्म कर दिए. इससे पहले साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने कहर बरपाती गेंदबाजी का नजारा पेश किया था और वो मैच 8 विकेट से जीत लिया था. भारत ने 81 बॉल बाकी रहते हुए जीत हासिल की थी और टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी विन थी.
जब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दिलाई यादगार जीत
साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 64 गेंदें शेष रहते हुए मैच जीत लिया था. यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है. वहीं साल 2016 में यूएई ही टीम के खिलाफ 59 बॉल बाकी रहते रुए मैच खत्म कर दिया था. फिर साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 49 गेंदें शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया था, इस बार 7 विकेट से जीत आई थी.
भारत की टॉप 5 सबसे बड़ी T20I जीतें (गेंदें शेष रहते)
- भारत बनाम UAE, 2025-9 विकेट (93 गेंद शेष)
- भारत बनाम स्कॉटलैंड, 2021- 8 विकेट (81 गेंद शेष)
- भारत बनाम बांग्लादेश, 2023- 10 विकेट (64 गेंद शेष)
- भारत बनाम UAE, 2016- 9 विकेट (59 गेंद शेष)
- भारत बनाम बांग्लादेश, 2024- 7 विकेट (49 गेंद शेष)
ये भी पढ़ें: कब मैदान पर उतरेंगे पैट कमिंस? Ashes 2025 लेकर कर दिया बड़ा खुलासा
Asia Cup 2025: करारी हार के बाद UAE के कप्तान ने PAK को किया अलर्ट, इस बयान से मची खलबली
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
27 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
54 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines