Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. उसके बाद उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. जिसको सुनकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों को मिर्ची लग गई. जिसके कारण ही अब पीसीबी ने भारतीय कप्तान के खिलाफ आईसीसी में शिकायत कर दी है.
सूर्यकुमार यादव के खिलाफ PCB ने की शिकायत
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ 2 शिकायत दर्ज कराई है. पीसीबी सूर्या के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के जिक्र से बौखला गया है. जिसके कारण आईसीसी से भारतीय कप्तान के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहा है. इस बारे में जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने इन आरोपों को मानने से इनकार कर दिया. आईसीसी ने पीसीबी की दोनों शिकायत पर रिपोर्ट बनाकर मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजा है. जिसके बाद रिचर्डसन ने भारतीय टीम को एक मेल किया है. मेल में सूर्या के खिलाफ शिकायत की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से कितनी बदली टीम इंडिया? कुल 7 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता
भारतीय कप्तान के खिलाफ होगी सुनवाई
रिपोर्ट के मुताबिक रिची रिचर्डसन का मानना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के दोनों बयानों के कारण क्रिकेट खेल की छवि का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही उनके खिलाफ आरोप बनता है. सूर्यकुमार यादव के इन आरोपों को नहीं मानने के कारण अब आईसीसी इस मामले में सुनवाई करेगी. इस सुनवाई में रिची रिचर्डसन के अलावा सूर्यकुमार यादव और पीसीबी के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे. आपको बता दें की इस शिकायत के बाद बीसीसीआई ने भी साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में अब इस टीम के लिए खेलेंगे R Ashwin, कमिंस-वॉर्नर संग मिलकर मचाएंगे धमाल
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines