Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने जिस तरह से पाकिस्तान को हराया उससे फैंस बेहद खुश हैं. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जो कहा और टीम इंडिया के नो हैंडशेक के फैसले को फैंस ने सही करार दिया है. पूरे सोशल मीडिया पर मेन इन ब्लू की जय जयकार हो रही है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमें मैदान पर उतरी थीं. तमाम विरोध और बयानबाजी के बाद यह मैच हुआ, लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया ने मैच जीता और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह जीत सेना को समर्पित कर दी.
दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एकरतफा अंदाज में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा हम पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. वीर जवानों को लेकर सूर्या ने कहा वे हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उन्हें मुस्कुराने की वजह देंगे.
मैच से पहले भारत-पाकिस्तान मैच का लगातार विरोध हो रहा था. सोशल मीडिया पर लगातार बॉयकॉट की मांग तेज थी, लेकिन टीम इंडिया ने इस मैच में कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस उसकी जय जयकार कर रहे हैं.भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.
मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार ने विजयी छक्का लगाकर साथी खिलाड़ी शिवम दुबे से हाथ मिलाया और सीधे मैदान से बाहर चले गए, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ मिलाने के इंतजार में रह गए. टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. मैच के बाद सोशल मीडिया पर कप्तान सूर्या और भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है.
एक फैन ने लिखा सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया. उन्होंने जीत भारतीय सेना को समर्पित की और बाद में पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया. जय हिंदी.
एक दूसरे फैन ने लिखा ‘भारत जीत गया, लेकिन पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया. यह सिर्फ़ क्रिकेट नहीं, पहलगाम के लिए एक संदेश है.
एक यूजर ने लिखा ‘क्या मैच था बधाई हो टीम इंडिया के कप्तान, यह काम कर गया और नो हैंडशेक निर्णय सबसे अच्छा था. और मैच के अंत में कैमरामैन को पता था कि यह काम करता है, पूरी पाकिस्तानी टीम भारत का इंतजार कर रही है और फिर एक आदमी उनके सामने एक दरवाजा बंद कर देता है.
एक अन्य यूजर ने लिखा क्या मैच था. कप्तान सूर्या ने कमाल कर दिया और हाथ न मिलाने का फैसला – बिल्कुल मास्टर स्ट्रोक. अंत सिनेमा जैसा था. पाक टीम इंतजार कर रही थी, उनके मुंह पर दरवाजा बंद था.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और बोर्ड पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 15.5 ओवरों में यह टारगेट हासिल कर लिया. कप्तान सूर्या ने छक्के से मैच जिताया. टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत रही. भारत सुपर 4 में लगभग एंट्री कर चुका है. वहीं पाकिस्तान दो में से एक मैच हार चुका है.
पहलगाम हमलने के बाद दोनों देशों के बीच पहला मैच
गौरतलब है कि अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था. उस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी. धर्म पूछकर आतंकियों ने गोलियां बरसाई थीं. इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था और उसके घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: जीत के बाद गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने भी पहलगाम आतंकी हमले को किया याद, पाकिस्तान के उड़ाए होश
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
53 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines