हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup का फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के सितारों को नहीं मिलेगा आराम, अब अहमदाबाद में शुरू हुआ अभ्यास 

IND vs WI: भारतीय टीम ने एसीसी एशिया कप 2025 का खिताब 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपने नाम किया. इस जीत के बाद भी भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों को कोई आराम नहीं मिलने वाला है. सभी बड़े सितारे अब अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं. जहां पर टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

विज्ञापन
Team India vs West Indies

IND vs WI: टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एसीसी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीत लिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड 9वीं बार अपने नाम किया है. हालांकि इस ऐतिहासिक जीत के बाद भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आराम नहीं मिलने वाला है. ये सभी खिलाड़ी दुबई से सीधे अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं. जहां पर टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है. 

दुबई से 4 खिलाड़ी पहुंचेंगे अहमदाबाद  

एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा होंगे. जिसमें भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और मैच विनर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टूर्नामेंट में 17 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव भी इस सीरीज का हिस्सा है. इसके अलावा अक्षर पटेल भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. इन सभी खिलाड़ियों को 1 दिन का भी आराम नहीं मिलेगा. सभी खिलाड़ी जल्द ही जल्द अहमदाबाद में पहुंचने वाले हैं. जहां पर अन्य खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘एक ही तो दिल है SKY भाई, कितनी बार जीतोगे!’ सूर्यकुमार यादव के बयान से गदगद हुई BJP, PM Modi की थी तारीफ 

विज्ञापन

गौतम गंभीर की टीम को भी नहीं मिलेगा आराम 

भारतीय टीम के इन 4 स्टार खिलाड़ियों के अलावा पूरे सपोर्ट स्टाफ को भी आराम नहीं मिलने वाला है. गौतम गंभीर की टीम भी दुबई से सीधे अहमदाबाद ही पहुंचने वाली है. हालांकि बाकी के 11 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली टी20 सीरीज से पहले आराम मिलने वाला है। जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी शामिल हैं. टेस्ट टीम की उपकप्तानी अब दिग्गज रवींद्र जडेजा के हाथों में है. उन पर इस सीरीज के दौरान सभी की नजरें रहने वाली हैं. जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में आकर गिड़गिड़ाया था पाकिस्तान? वायरल वीडियो से सामने आई सच्चाई 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola