Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थी. जहां पर भारतीय टीम ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था. इस मैच में मध्यक्रम में खेल रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली, जिसके कारण पाकिस्तान की टीम जीता हुआ मुकाबला हार गई. इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी तिलक को बार-बार परेशान कर रहे थे. जिसके बारे में मैच के बाद खुद तिलक ने खुलासा किया.
तिलक वर्मा को पाकिस्तानी कर रहे थे परेशान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने तीसरे ओवर में 10 रनों पर 2 विकेट गंवा दिया था. उस समय तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. पाकिस्तानी टीम मुकाबले में उस समय आगे थी, जिसके कारण ही उनके खिलाड़ी लगातार तिलक को कुछ ना कुछ बोल रहे थे. हालांकि तिलक ने उस पर ध्यान नहीं दिया, उन्होंने पहले संजू सैमसन और बाद में शिवम दुबे के साथ मैच विनिंग पार्टनरशिप की. जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबले में कमबैक कर सकी. तिलक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला. तिलक ने अपने अंदाज में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को करारा जवाब दिया.
ये भी पढ़ें: Asia Cup का फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के सितारों को नहीं मिलेगा आराम, अब अहमदाबाद में शुरू हुआ अभ्यास
चैंपियन बनने के बाद तिलक ने किया खुलासा
भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीतने के बाद जमकर सेलिब्रेट किया. जिसके बाद बीसीसीआई टीवी पर मैच के 2 सबसे बड़े हीरो तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने आपस में बात की. जहां पर बड़ा खुलासा करते हुए तिलक वर्मा ने कहा, ‘वो बहुत सारी बातें कह रहे थे, मैं सिर्फ अपने बल्ले से जवाब देना चाहता था. अब वे मैदान पर दिखाई नहीं दे रहे हैं. मैं बस भारत माता की जय बोलना चाहता हूं.’ तिलक के साथ ही साथ शिवम दुबे ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पोल खोल कर रख दी. हार की तरफ आगे बढ़ते समय पाकिस्तानी खिलाड़ी बदतमीजी पर उतर गए थे.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज के पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, ग्लेन मैक्सवेल इंजरी के कारण सीरीज से बाहर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
26 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines