Asia Cup 2025, IND vs BAN: सुपर 4 में अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 24 सितंबर को खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश टीम के हेड कोच फिल सिमंस का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है. भारत के खिलाफ मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमंस ने टीम इंडिया को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया. बांग्लादेशी कोच का मानना है कि टीम इंडिया को मौजूदा समय में हराना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है.
हर टीम के पास भारत को हराने का है दम- फिल सिमंस
टीम इंडिया के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश टीम के हेड कोच फिल सिमंस ने कहा, ‘हर टीम भारत को हरा सकती है. यह इस बात पर निर्भर नहीं कि भारत ने पहले क्या किया. बुधवार को क्या होता है, उस तीन-चार घंटे में क्या होता है, उस पर निर्भर करता है. हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे और भारत की कमजोरियों को ढूंढने की कोशिश करेंगे. यही तरीका है जिससे हम मैच जीतते हैं. हर मैच, खासकर भारत के खिलाफ मुकाबला उत्साह से भरपूर होता है क्योंकि वे दुनिया की नंबर एक टी20 टीम हैं. हम बस इस उत्साह का मजा लेंगे. हम उस पल का आनंद लेंगे और खेल का लुत्फ उठाएंगे.’
ये भी पढ़ें: SL vs PAK: श्रीलंका के खिलाफ भी शर्मनाक हरकत करने से बाज नहीं आया पाकिस्तानी गेंदबाज, मैदान पर बना कॉपीकैट
इस बात को लेकर नाराज हैं कोच फिल सिमंस
बांग्लादेश की टीम 24 सितंबर को टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगी. उसके बाद 25 सितंबर को भी बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी. शेड्यूल को लेकर बांग्लादेशी टीम के हेड कोच फिल सिमंस बहुत ज्यादा खुश नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में बोलते हुए कोच ने कहा, ‘लगातार 2 दिन टी20 या वनडे मैच खेलना बहुत मुश्किल है. यह अच्छा नहीं है, लेकिन हम तैयार हैं. हमने बहुत मेहनत से ट्रेनिंग की है. मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ी इतने फिट हैं कि वे लगातार दो मैच खेल सकते हैं. लेकिन यह किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है. यह जितना लोग सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, टीम में मचेगी उथल-पुथल!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
39 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines