Asia Cup 2025, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में अभिषेक का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी बार-बार उनके ऊपर पर्सनल अटैक कर रहे थे. जिसका जवाब अभिषेक ने मैदान पर मुंह और बल्ले दोनों के साथ दिया. मुकाबले के बाद अभिषेक की मां और बहन ने अभिषेक की जमकर तारीफ की और उनकी पारी पर भी दिल खोल कर कमेंट किया.
अभिषेक शर्मा की बहन कोमल ने की भाई की तारीफ
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 में अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. युवा भारतीय बल्लेबाज ने 189.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. मैच खत्म होने के बाद पीटीआई से बात करते हुए अभिषेक की बहन कोमल शर्मा ने कहा, ‘मुझे उस पर (अभिषेक) सचमुच गर्व है. मैं हमेशा से भारत-पाकिस्तान मैच लाइव देखना चाहती थी और आज हम यहां आए और अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला. मेरे पास अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, आप इसे मेरे चेहरे पर साफ देख सकते हैं. उसके लिए आसमान ही सीमा है!’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या है अभिषेक शर्मा के स्पेशल L सेलिब्रेशन का मतलब? स्टार बल्लेबाज ने राज से उठाया पर्दा
मां ने भी बेटे के लिए किया प्यारा कमेंट
मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा की मां ने भी उनकी जमकर तारीफ की है. इस मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी ने पहली गेंद ही अभिषेक पर पर्सनल अटैक करना शुरू कर दिया था. युवा भारतीय स्टार ने शाहीन को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था. जिससे अफरीदी अपनी हदें पार करते हुए नजर आए. अभिषेक की पारी को लेकर उनकी मां ने विमल कुमार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अभिषेक ने जब पहली गेंद पर छक्का मारा तो बहुत मजा आया. किसे मारा…वो सब जानते हैं. ये मेरा दूसरा इंटरनेशनल मैच है. पहली बार अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाए थे. अब इस मैच में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया है.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: सरेआम हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी टीम को चिढ़ाया, हराने के बाद मैदान पर ही मजाक बनाया
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines