Asia Cup 2025, IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान की लीग स्टेज के बाद सुपर 4 में भी बुरी तरह से हरा दिया. इन दोनों मुकाबलों में ही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों ही मुकाबले में अभिषेक ने पारी की शुरुआत में बड़ा इंपैक्ट डाला है. सुपर 4 के मुकाबले में अभिषेक ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस को स्पेशल L सेलिब्रेशन का मतलब भी समझाया है.
अभिषेक शर्मा का खास L सेलिब्रेशन
पाकिस्तान के खिलाफ जब टीम इंडिया 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. उन्होंने 39 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इसी पारी में अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक ने स्पेशल L सेलिब्रेशन किया. मैच के बाद जब इस बारे में उनके कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूछा, तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘यह L है, L का मतलब है प्यार, यह जश्न उन लोगों के लिए है जो भारतीय क्रिकेट टीम से प्यार करते हैं.’ इस सेलिब्रेशन को अभिषेक आईपीएल 2025 के दौरान भी करते हुए नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही इसके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा भी चल रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: सरेआम हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तानी टीम को चिढ़ाया, हराने के बाद मैदान पर ही मजाक बनाया
शुभमन गिल के साथ खेलने पर भी बोले अभिषेक
सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल के साथ अभिषेक का रिश्ता अच्छा है. बीसीसीआई टीवी पर सूर्यकुमार यादव से इस बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, ‘अंडर-12 में हम एक बात पर बात करते हैं और हम अब भी उसी पर बात कर रहे हैं. चूंकि हम एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह जानते हैं, मुझे पता है कि वह कब शॉट मारेगा, कौन सा शॉट खेलेगा. वह यह भी जानता है कि मैं यह शॉट मार सकता हूँ. तो, यह सिर्फ एक नजर भर से हो जाता है. मैंने उससे कहा है कि मुझे पहले ही बता दे ताकि मैं तैयार रह सकूं. कभी-कभी आप उम्मीद नहीं करते कि वह नरम हाथों से खेलेगा. वह अपनी काबिलियत से ऐसा ज़रूर करता है, लेकिन मैं इस पर काम कर रहा हूं.’
ये भी पढ़ें: क्विंटन डी कॉक ने 2 साल बाद मारी पलटी, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines