Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से दुबई में होगी। जहां पर 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आने वाली है। इस मुकाबले को लेकर फिलहाल जमकर विवाद हो रहा है। जिसके कारण ही पूर्व खिलाड़ी भी अपनी राय दे रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इस मुकाबले पर अपनी राय देते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान दोनों की ही जीत नहीं होगी।
पाकिस्तानी दिग्गज का आया हैरान करने वाला बयान
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार ये दोनों देश क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आने वाली है। जिसको लेकर अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासिल अली ने अपने ही चैनल पर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्रिकेट एक पैसा कमाने का खेल बन कर रह गया है। दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में, क्रिकेट दूसरे स्थान पर आता है जबकि व्यावसायिक हित हमेशा पहले आते हैं। इस एशिया कप में भी यही होगा—पाकिस्तान नहीं जीतेगा, भारत नहीं जीतेगा, श्रीलंका नहीं जीतेगा। सिर्फ ब्रॉडकास्टर ही जीतने वाले हैं। असली फैसला ब्रॉडकास्टर लेते हैं, मैदान पर खिलाड़ी नहीं।’
दोनों टीमें कर रही हैं अपनी तैयारी
एशिया कप शुरु होने में अब सिर्फ 11 दिनों का ही समय बचा है। ऐसे में दोनों टीमों ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है। पाकिस्तान की टीम जहां टूर्नामेंट से पहले ट्राई सीरीज खेलने वाली है, तो वहीं भारतीय खिलाड़ी घरेलू टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में भी नजर आने वाले हैं। न्यूज 24 की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया यूएई के लिए 4 सितंबर को रवाना हो सकती है। फिलहाल सभी खिलाड़ियों को ध्यान यो-यो टेस्ट पास करने में लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें: ‘डंडे से मारना चाहिए हारिस को…’ पाकिस्तान दिग्गज ने क्यों अपने ही खिलाड़ी के लिए कही ऐसी बात
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines