Asia Cup 2025, SL vs AFG: एशिया कप 2025 की धूम के बीच श्रीलंका के एक खिलाड़ी पर दुखों का पहाड़ टूटा है. ये खिलाड़ी जब मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेल रहा था तभी उसके पिता का निधन हो गया. मैच खत्म होने के बाद टीम मैनेजर ने उसे ये दुखद खबर दी है. लिहाजा खिलाड़ी मैच के बाद सीधा घर के लिए रवाना हो गया है. ये कोई और नहीं बल्कि श्रीलंकाई प्लेयर दुनिथ वेल्लालागे हैं, जिनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिथ वेल्लालागे के पिता सुरंगा वेल्लालागे को हार्ट अटैक आया था, उनका निधन कोलंबो में हुआ.
दुनिथ वेल्लालागे एशिया कप 2025 में श्रीलंका के लिए पहला ही मैच खेलने उतरे थे. पहले 2 मैचों में वो बेंच पर थे. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच उनके लिए कुछ खास नहीं रहा. अपने 4 ओवरों में उन्होंने एक विकेट निकाला और 49 रन खर्च कर दिए. पारी के आखिरी यानी 20वें ओवर में अफगानी सीनियर बैटर मोहम्मद नबी ने वेल्लालागे के खिलाफ 5 लगातार छक्के लगाए.
अलग हुए Zaheer Khan और LSG के रास्ते, इस वजह से छोड़ा पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने टीम का साथ
पिता की मौत की खबर सुनकर दिनुथ वेल्लालागे टूट गए थे. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें टीम के मैनेजर और सपोर्टिंग स्टाफ संभालते हुए दिख रहे हैं. बताया ये भी गया है कि पिता के निधन के बाद भी वेल्लालागे पैड अप होकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार थे.
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात देकर सुपर 4 का टिकट हासिल कर लिया है.अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. लेकिन यह डिसीजन उल्टा पड़ गया. उसने 71 रनों पर 5 विकेट खो दिए. हालांकि आखिरी के ओवरों में नबी और राशिद खान ने बल्ले से कमाल किया और टीम को 169 तक ले गए. इसके बाद भी उन्हें हार मिली.
कुसल मेंडिस ने किया कमाल
170 रनों के टारगेट के जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दमदार खेल दिखाया. विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 52 गेंद में 74 रनों की पारी खेली. वो आखिर तक क्रीज पर डटे रहे. अपनी इस पारी में 10 चौके लगाए. उनके अलावा कुसल परेरा ने 28 और कामिंदु मेंडिस ने 24 रनों का योगदान दिया.ग्रुप बी से श्रीलंका की जीत के साथ बांग्लादेश भी सुपर 4 में एंट्री कर गई है.
ये भी पढ़ें: India vs Oman: 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, अबू धाबी में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines