Asia Cup 2023 Super 4 Scenario: पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप 2023 में लीग स्टेज का दौर खत्म हो गया है और सुपर-4 स्टेज के मैच जारी है। इस दौर के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर अपने खाते में 2 अंक जोड़ लिए हैं। सुपर-4 के बाकि मैचों का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में किया जाना है। इसे लेकर फैंस जहां उत्हासित हैं वहीं बारिश सभी की उम्मीदों पर पानी फेरते नजर आ रही है।
कोलंबों के वेदर रिपोर्ट्स को देखा जाए तो यहां पर 17 सितंबर 2023 तक बारिश की आशंका जताई गई है। जिसमें से सुपर 4 के मैचों में तो इसके 70 फीसदी से ज्यादा चांस है। ऐसे में ये सारे मैच बारिश की भेंट चढ़ सकते हैं। ऐसे में फाइनलिस्ट का चयन कैसे किया जाएगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पाकिस्तान को फायदा, अन्य टीमों को नुकसान
अगर बारिश के कारण बाकि मैच रद्द हो जाते हैं तो इससे पाकिस्तान की जगह फाइनल में पक्की हो जाएगी। क्योंकि उसके पास पहले से ही 2 अंक है और बचे हुए दो मैच रद्द हुए भी तो टीम के खाते में एक-एक अंक और जुड़ जाएगा ऐसे में उसके कुल 4 प्वाइंट हो जाएंगे। वहीं बांग्लादेश एक मैच हार चुकी है ऐसे में दोनों मैच रद्द होने पर भी वह सिर्फ 2 अंक तक ही पहुंच पाएगी और फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
भारत और श्रीलंका में फंसेगा पेंच
भारत और श्रीलंका दोनों को ही सुपर 4 में अभी तीन और मैच खेलने हैं। अगर ये तीनों मुकाबले रद्द हो जाते हैं तो दोनों टीमों के खाते में 3-3 अंक हो जाएंगे और वे बराबरी पर पहुंच जाएंगे। ऐसे में नेट रनरेट भी दोनों की जीरो रहेगी। इस स्थिति में फाइनलिस्ट का चयन कैसे किया इसे लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है। हालांकि पाकिस्तान के एक पत्रकार फैजान लखानी के मुताबिक ऐसी स्थिति में फाइनलिस्ट का चयन टॉस के माध्यम से किया जाएगा। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। खैर फैंस और प्लेयर्स ये ही चाहेंगे कि ऐसी स्थिति ना हो।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
16 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
56 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines