ICC ODI Rankings 2023: एशिया कप 2023 में शुक्रवार को खेले गए सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से मात दे दी। इस हार के चलते टीम इंडिया को डबल झटका लगा है। भारत का आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 स्पॉट हासिल करने का मौका तो चले ही गया साथ ही टीम ने नंबर 2 की पोजिशन भी गंवा दी है। वहीं पाकिस्तान अब वनडे वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई है।
बिना मैच खेले ऐसे नंबर 2 पर पहुंची पाकिस्तान
दरअसल भारत और बांग्लादेश मैच से पहले टीम इंडिया 116 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर थी। वहीं पाकिस्तान 115 के साथ तीसरे स्थान पर थी। लेकिन इस मैच में हार के बाद भारत को भारी नुकसान हुआ है। टीम की रेटिंग 114 हो गई है वहीं पाकिस्तान 115 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। लिस्ट में टॉप पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया 116 रेटिंग के साथ टॉप पर है।
भारत के पास अभी भी नंबर 1 टीम बनने का मौका
इस हार के बावजूद भारतीय टीम वनडे में नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर सकती है। टीम को इसे पाने के लिए सबसे पहले श्रीलंका को फाइनल में हराना होगा वहीं बाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जीतना होगा। ऐसे में भारत टॉप पर कब्जा जमा लेगी। श्रीलंका से जीत दर्ज करते ही भारत रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर फिर से नंबर 2 पर आ जाएगा।
वर्ल्ड कप से पहले होगी ऑस्ट्रेलिया से सीरीज
बता दें कि एशिया कप 2023 की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। विश्वकप के लिहाज से ये काफी अहम होने वाली है। अगर भारत एशिया कप जीत जाती है और वनडे सीरीज भी जीत जाती है तो विश्वकप से पहले आईसीसी में नंबर 1 रैंकिंग उसी के पास रहेगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
55 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines