हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2023: बांग्लादेश को बड़ा झटका लगने के बाद 20 साल के अनकैप्ड गेंदबाज की एंट्री, कर चुका है ये कमाल

विज्ञापन
ebadot hossain out of asia cup tanzim hasan named replacement

Asia Cup 2023: एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। पहला मुकाबला नेपाल और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरे दिन बांग्लादेश का मुकाबला श्रीलंका से होगा। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लग गया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन एशिया कप से बाहर हो गए हैं। वह पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इबादत के घुटने में चोट लगी थी। इबादत को 10 दिन पहले 17 सदस्यीय टीम में नामित किया गया था, लेकिन वह रीहैब से उबर नहीं पाए। उनकी जगह 20 साल के तेज गेंदबाज तंजीम हसन को शामिल किया गया है।

लिस्ट ए के 37 मैचों में 57 विकेट दर्ज 

अनकैप्ड तंजीम ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिस्ट ए के 37 मैचों में 57 विकेट लिए हैं। श्रीलंका में हाल ही में समाप्त हुए एसीसी इमर्जिंग मेन्स एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तंजीम ने 3 मैचों में से 9 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पिछले सीजन में ढाका प्रीमियर लीग में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। तंजीम ने अबाहानी लिमिटेड को ढाका प्रीमियर लीग जीतने में मदद की थी। इस दौरान उन्होंने 17 विकेट चटकाए। वह 2020 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं। इस टीम के कई खिलाड़ी सीनियर टीम में डेब्यू कर चुके हैं।

https://twitter.com/BCBtigers/status/1693599578803909005

विज्ञापन

इबादत का बाहर होना बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका 

वहीं इबादत का बाहर होना बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका साबित होगा। उन्होंने पिछले साल अगस्त में डेब्यू के बाद से खेले गए 12 वनडे मैचों में से एक को छोड़कर सभी में विकेट लिए हैं। वह शानदार फॉर्म में चल रहे थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चीफ स्पोर्ट्स फिजिशयन डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा कि वर्ल्ड कप को देखते हुए इबादत की रिकवरी को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए वे विदेशी परामर्श भी ले सकते हैं। डॉ. चौधरी ने कहा- “इबादत को छह सप्ताह के रीहैब से गुजरना पड़ा। इस दौरान कई एमआरआई स्कैन किए गए। रिपोर्ट से पता चलता है कि उनकी चोट अभी भी चिंता का विषय है।”

https://twitter.com/BCBtigers/status/1693945363668083054

विज्ञापन

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम:

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, महेदी हसन , मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन, तनजीद हसन, तंजीम हसन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola