हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप में गूंजेगी भारत-पाकिस्तान के इन दिग्गज कमेंटेटरों की आवाज, ACC ने किया ऐलान

विज्ञापन
Asia Cup 2023 Commentators

Asia Cup 2023 Commentators: पाकिस्तान-श्रीलंका में आयोजित होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट में अब 20 दिन से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में टीमों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक दो देशों ने टीम का अनाउंसमेंट किया है, जिसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल है। बाकी चार देश भारत, नेपाल, अफगानिस्तान और श्रीलंका जल्द ही टीम का ऐलान करेंगे।

आकाश चोपड़ा शामिल नहीं 

इस बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट के लिए कमेंटेटरों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पांच देशों के कुल 12 कमेंटेटर लाइनअप का हिस्सा होंगे। हालांकि, चौंकाने वाली बात ये है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और जाने-माने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को कमेंटेटर्स की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। भारत के पांच और पाकिस्तान के चार कमेंटेटर्स को लिस्ट में शामिल किया गया है। जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका और न्यूजीलैंड का एक-एक कमेंटेटर शामिल हैं।

30 अगस्त को शुरू होगा टूर्नामेंट 

भारत से चुने गए कमेंटेटरों में गौतम गंभीर, रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, इरफान पठान और दीप दासगुप्ता शामिल हैं। जबकि वसीम अकरम, वकार यूनिस, बाजिद खान और रमीज राजा पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। बांग्लादेश की ओर से अतहर अली खान और श्रीलंका के लिए रसेल अर्नोल्ड प्रतिनिधित्व करेंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस भी पैनल में न्यूट्रल कमेंटेटर के रूप में शामिल होंगे। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा। इसका उद्घाटन मैच मेजबान पाकिस्तान मुल्तान में नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इस साल का एशिया कप 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें 13 मैच होंगे।

विज्ञापन

एशिया कप 2023 के लिए कमेंटरी पैनल:

रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, गौतम गंभीर, इरफान पठान, दीप दासगुप्ता, रसेल अर्नोल्ड, स्कॉट स्टायरिस, वसीम अकरम, वकार यूनिस, अतहर अली खान, रमीज राजा, बाजिद खान।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola