हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जॉनी बेयरस्टो का रन आउट सही या फिर गलत? मोहम्मद कैफ ने दिया सटीक जवाब

विज्ञापन
Mohammad Kaif

Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से जीता था। इस हार से ज्यादा चर्चा जॉनी बेयरस्टो के रन आउट का है। मैच के बाद इंग्लैंड की मीडिया और वहां के पूर्व क्रिकेटर्स ने जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को खेल भावना के खिलाफ बताया है। अब इस मुद्दे पर टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे मोहम्मद कैफ ने अपनी राय दी है।

मोहम्मद कैफ ने दी अपनी राय

मोहम्मद कैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘यहां पर खेल भावना का कोई सवाल ही नहीं उठता है। ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बेयरस्टो अपनी क्रीज से बाहर थे और इसलिए रन आउट करार दिए गए। वो कई बार से ऐसा कर रहे थे और एलेक्स कैरी को इस बारे में पता था।’

बल्लेबाज को पता होनी चाहिए ये बात

मोहम्मद कैफ ने जॉनी बेयरस्टो को लेकर कहा कि ‘एक बल्लेबाज के तौर पर आपको ये पता होना चाहिए कि गेंद अगर विकेटकीपर के पास जाती है तो फिर आपको अपनी क्रीज में ही रहना होता है।’

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में जॉनी बेयरस्टो अजीब तरह से रन आउट हुए थे। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कैमरन ग्रीन की बाउंसर गेंद को उन्होंने डक किया और क्रीज से बाहर निकल गए। इस वक्त तक विकेटकीपर ने गेंद कलेक्ट नहीं की थी, जैसे ही एलेक्स कैरी के पास बॉल गई तो उन्होंने थ्रो की मदद से स्टंप बिखेर दिए।

हैरान रह गए थे जॉनी बेयरस्टो

जब स्टंप पर बॉल लगी तो जॉनी बेयरस्टो क्रीज से बाहर थे। नियमतों के हिसाब से जॉनी बेयरेस्टो को आउट माना गया। इस विवादित रन आउट को लेकर बवाल मचा हुआ है कोई इसे सही तो कोई गलत बता रहा है। मुकाबले के दौरान जॉनी बेयरेस्टो को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि एलेक्स कैरी इस तरह से स्टंप पर गेंद मारकर अपील कर देंगे। यही वजह रही कि आउट होने के बाद जॉनी भी हैरान थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें