Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर खड़ी हो गई है। पहले 2 टेस्ट हारने वाली मेजबान इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट जीतकर खुद को और कॉन्फिडेंस दिया है। हालांकि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बल्ले और कीपिंग से कुछ खास नहीं कर सके। अब उन्हें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कुछ दिनों तक क्रिकेट से दूरी बना लेने की सलाह दी है।
और पढ़िए – पाकिस्तान चाहे जितना नाक-भौं सिकोड़ ले, भारत खेलने तो आना ही होगा, वरना ICC ले सकती है बड़ा फैसला
माइकल वॉन ने बेयरस्टो को दी ये सलाह
क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने कहा कि ‘जॉनी बेयरेस्टो के लिए इस वक्त ब्रेक लेना सबसे जरूरी है। मैं उनको यही सलाह दूंगा कि वो 2-3 दिन क्रिकेट से दूर रहें। जाकर गोल्फ खेलें, नहीं मैं गोल्फ खेलने के लिए नहीं कहूंगा, क्योंकि पिछली बार गोल्फ खेलते हुए ही वो चोटिल हो गए थे। जाकर कुछ और चीज कीजिए और उसके बाद चार-पांच दिनों तक काफी कड़ी प्रैक्टिस कीजिए। अपनी विकेटकीपिंग पर और मेहनत कीजिए और कॉन्फिडेंस हासिल कीजिए।’
कुमार संगकारा भी उठा चुके हैं सवाल
माइकल वॉन से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा भी जॉनी बेयरेस्टो की कीपिंग पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एशेज सीरीज में बेयरस्टो ने जैसी कीपिंग की है, उसके लिए उनकी आलोचना की जानी चाहिए। कॉन्फिडेंस हासिल करने के लिए उन्हें और भी कड़ी मेहनत करनी होगी। उनका काम बहुत ही अहम है और इसी वजह से उन्हें और ज्यादा ट्रेनिंग करना होगा। जॉनी बेयरेस्टो एक अच्छे विकेटकीपर हैं और हम उनकी तकनीक को जज कर रहे हैं।’
और पढ़िए – वेस्टइंडीज में पिछले 21 साल से एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा भारत, देखें रिकॉर्ड्स
जॉनी बेयरस्टो पर इसलिए उठ रहे सवाल
आपको बता दें कि एशेज सीरीज में जॉनी बेयरस्टो का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। बल्ले से फ्लॉप होने वाले बेयरस्टो विकेटों के पीछे भी बढ़िया परफॉर्मेंस नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कैच ड्रॉप किए और विकेटकीपिंग भी मिस किए। जिसका खामियाजा इंग्लैंड को शुरुआती मुकाबलों में भुगतना पड़ा। तीसरे टेस्ट मैच में बेयरस्टो उनकी कीपिंग अच्छी नहीं रही और उन्होंने कैच ड्रॉप किए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines