Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड छाए रहे। उन्होंने आग उगलती गेंदबाजी का नजारा पेश किया और 5 विकेट चटका डाले। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने फिर हुंकार भरी और अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
मार्क वुड ने भरी हुंकार
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मार्क वुड ने कहा कि ‘मुझे इस बात की काफी खुशी है कि मैं अपने घर की परिस्थिति में काफी अच्छी गेंदबाजी कर पाया। मैंने काफी समय से टेस्ट मैच नहीं खेला था और अब मैं पूरी ताकत के साथ अपनी टीम की जीत में अहम योगदान देना चाहूंगा और यह मेरे लिए काफी स्पेशल होगा।’
https://twitter.com/englandcricket/status/1676933061861326848?s=20
मार्क वुड ने बताई अपनी ताकत
इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपने बयान में आगे का कि ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को काफी अच्छी तरह से खेल सकते हैं और यह बात मुझे पता है। मुझे अपने घर से दूर गेंदबाजी करना पसंद है. इससे मुझे रिवर्स स्विंग गेंद फेकने में आसानी होती है। फ्लैट पिच पर बाउंसर फेंकना मेरे लिए काफी मददगार होता है।’
7 महीने बाद टीम में लौटे और मचाई तबाही
मार्क वुड ने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलकर टीम से बाहर हुए थे। इसके करीब 7 महीने बाद उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी की और आते ही गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। वुड ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ते हुए 5 विकेट चटकाए। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 263 रनों पर रोक दिया।
मार्क वुड ने फेंके 4 मेडन, 5 विकेट लिए, इन खिलाड़ियों को आउट किया
29 टेस्ट मैचों में 95 विकेट निकाल चुके मार्क वुड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कुल 11.4 ओवर डाले। जिसमें 4 मेडन रहे और 5 विकेट लेकर 34 रन दिए। उनकी गेंदबाजी के सामने कंगारू टिक नहीं पाए और एक-एक करके विकेट खोते गए। वुड ने सबसे पहले उस्मान ख्वाजा का शिकार किया, फिर एलेक्स कैरी और आखिर में पुछल्ले बल्लेबाजों के विकेट निकाले।
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट का रिपोर्ट कार्ड
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श (118) को छोड़कर कोई दूसरी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। 263 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 68 रन पर तीन विकेट खो दिए हैं। इंग्लैंड 195 रन पीछे है। क्रीज पर जो रूट 19 जबकि जॉनी बेयरस्टो 1 रन बनाकर नाबाद हैं। आज दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर दूसरे दिन का खेल शुरू होगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
50 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
59 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
2 hrs agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines