Ashes Series 2023: एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला द ओवल में चल रहा है। सीरीज के इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर टॉड मर्फी ने एक कमाल की गेंद डाली, जिस पर जो रूट चारों खाने चित हो गए। रूट 91 रन पर खेल रहे थे तभी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मर्फी को गेंद थमाई और उन्होंने रूट का खेल खत्म कर दिया।
टॉड मर्फी ने ऐसे किया रूट का शिकार
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे दिन के तीसरे सेशलन में टॉड मर्फी 66वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पड़कर अंदर आई और सीधा स्टंप में घुस गई। ये बॉल कॉफी नीची रही, जिससे बल्लेबाज पूरा जोर लगाने के बाद भी डिफेंड नहीं कर पाया और क्लीन बोल्ड हो गया। जो रूट को उम्मीद नहीं थी कि गेंद पड़कर अंदर आएगी और गिल्लियां बिखेर देगी।
रूट ने लगाए 11 चौके और 1 छक्का
जो रूट ने आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में 106 गेंद पर 91 रन बनाए। वह वनडे स्टाइल में बैटिंग कर रहे थे। पहली गेंद से रूट ने विस्फोटक रवैया अपनाया था। उन्होंने अपनी इस अहम पारी में 11 चौके और 1 तूफानी छक्का भी ठोका। रूट शतक बनाने के बेहद करीब आ गए थे और 9 रन से चूक गए।
टॉड मर्फी ने चटकाए 2 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर टॉड मर्फी ने 19 ओवर डाले और 2 विकेट निकाले हैं। खबर लिखे जाने तक मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के लिए 1-1 विकेट मिला है।
आखिरी टेस्ट का लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो पहली पारी में 283 रनों के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 293 रनों पर रोक दिया था। अब दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने खबर खिले जाने तक 6 विकेट खोकर 364 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोईन अली 23 जबकि मार्क वुड 0 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मुकाबले में 353 रनों से आगे है।
(Valium)
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
38 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines