Ashes series 2023: एशेज सीरीज के तहत लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंग्लैंड टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इंग्लैंड यह मुकाबला हनीं जीत पाई तो फिर सीरीज में गंवा देगी। मेजबान टीम को 2 टेस्ट हारने के बाद कमबैक करना कठिन होगा।
ग्लेन मैक्ग्रा के अनुसार ओली रॉबिन्सन जैसे खिलाड़ी पहले मुकाबले में काफी आक्रामक रहे थे, लेकिन उन्हें इसके साथ ही परफॉर्मेंस भी देना होगा। अगर इंग्लैंड ये मैच हारी तो फिर वापसी मुश्किल हो जाएगी।
आक्रामकता के साथ विकेट भी लेना होगा
ग्लेन मैक्ग्रा ने बीबीसी स्पोर्ट्स के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा कि ‘आपको आक्रामकता के साथ उस हिसाब से परफॉर्मेंस भी देना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर बेवकूफ लगेंगे। विकेट लेने के लिए और अपने आपको साबित करने के लिए गेंदबाज के पास काफी मौके होते हैं, लेकिन बल्लेबाज के पास सिर्फ एक ही मौका होता है। इंग्लैंड की टीम ज्यादा दबाव के साथ लॉर्ड्स के मैदान में उतरेगी। अगर वो ये मुकाबला हार जाते हैं तो फिर मुझे नहीं लगता है कि सीरीज में वापसी कर पाएंगे।’
एशेज सीरीज का हाल
दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता था। अब दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए ये काफी अहम है, क्योंकि वह पहला मैच हारकर सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है। अगर दूसरा मैच में इंग्लैंड हार जाती है तो वह 2-0 से पीछे हो जाएगी और फिर उसे सीरीज में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
संबंधित खबरें
फिन एलेन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
11 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
20 mins agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
43 mins agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
1 hr agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
1 hr agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines