Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले मुकाबले का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन की शुरुआत में ही इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एलेक्स कैरी का शिकार कर लिया है। एलेक्स कैरी 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जिस गेंद पर कैरी क्लीन बोल्ड हुए वो घातक थी, जिसे बल्लेबाज समझ ही नहीं पाया।
इस तरह आउट हुए एलेक्स कैरी
दरअसल, जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के लिए 99वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पड़कर अंदर आई और सीधा स्टंप में घुस गई। कैरी ने इसे डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन जब तक बल्ला आया तब तक गेंद निकाल चुकी थी।
एलेक्स कैरी ने बनाए 66 रन
एलेक्स कैरी ने 99 गेंद पर 66 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। एलेक्स कैरी तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन जेम्स एंडरसन ने उनकी पारी का अंत किया। 99वें ओवर की चौथी गेंद पर एंडरसन ने कैरी की गिल्लियां उड़ा दीं।
ये भी पढ़ेंः ऋषभ पंत की तरह खेलना चाहता है पाकिस्तान का ये विकेटकीपर-बल्लेबाज, जताई दिली ख्वाहिश
मैच का हाल
एशेज सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीसरे दिन के पहले सेशन तक 6 विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 138 और पैट कमिंस 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
39 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines