Ashes Series 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर उस तरह के फॉर्म में नहीं दिखे, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर के संन्यास की चर्चा जोरों पर है। अब इस मुद्दे पर खुद स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने चुप्पी तोड़ी है।
डेविड वॉर्नर ने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
डेविड वॉर्नर से जब उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया कि तो वॉर्नर ने कहा ‘मैंने वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं सुना है। ना ही मैंने इस बारे में कुछ देखा है। मैं तो गोल्फ कोर्स में था। मैं इसको लेकर कोई क्लैरिटी नहीं देना चाहता हूं।’
यह भी पढ़ें: किसान के लापता होने की गजब कहानी, खेत में मगरमच्छ से मिला क्लू, जानें मामला
पांचवे टेस्ट की तैयारियों में जुटे हैं वॉर्नर
डेविड वॉर्नर पांचवे टेस्ट की तैयारियों में जुटे हैं। इस लेकर उन्होंने कहा ‘मैं इस वक्त केवल नेट्स में कड़ी मेहनत करने पर ध्यान दे रहा हूं जो मैंने आज भी किया। कल भी मैं यही करने की कोशिश करुंगा और अगर पांचवें टेस्ट मैच के लिए सेलेक्शन हो गया तो फिर मैदान में जाकर टीम को जिताने की कोशिश करुंगा।’
माइकल वॉन ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बयान दिया था कि एशेज सीरीज खत्म होने के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने बताया था कि उड़ती–उड़ती खबर सुनी है कि स्मिथ और वॉर्नर ओवल टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वॉन के मुताबिक बरसात के दिनों में जब पत्रकार बोर हो जाते हैं और आप उनसे बात करते हैं, तो ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं। लेकिन ये अफवाह थी और मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि वे ऐसी अफवाहों को कहां से ला रहे थे। वॉर्नर अगर ओवल टेस्ट में खेलते हैं, तो शायद ये उनका आखिरी मैच होगा
यह भी पढ़ें: MLC 2023: शादाब की गुगली, मैथ्यू वेड की रफ्तार, इन दोनों के सामने डेवोन कॉन्वे की एक न चली, देखें Video
एशेज सीरीज 2023 में वॉर्नर का प्रदर्शन
एशेज़ सीरीज 2023 में डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन की बात करें तो उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। तीन पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं क्रॉस कर पाए हैं। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 201 रन बनाए हैं। उनका औसत सिर्फ 25.13 का है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
5 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
7 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
8 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines