हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes Series 2023, 4th Test: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में लौटा तूफानी गेंदबाज

विज्ञापन

Ashes Series 2023, 4th Test: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। तीसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। उन्हें ओली रॉबिन्सन की जगह शामिल किया गया है। इंग्लैंड सिर्फ इसी एक बदलाव के साथ मैनचेस्टर टेस्ट में उतरेगा। लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है।

ऑली रॉबिन्सन चोट के चलते बाहर

जेम्स एंडरसन की बात करें तो एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। शुरुआती दो टेस्ट में उन्हें सिर्फ 3 विकेट ही मिले थे। लिहाजा उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन अब ऑली रॉबिन्सन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम ने एक और मौका दिया है।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

विज्ञापन

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1680861603338797057?s=20

एशेज सीरीज 2023 का लेखा-जोखा

एशेज सीरीज में अब तक 3 टेस्ट खेले जा चुके हैं। शुरुआत दो मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि तीसरा मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया। इस तरह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 पर है। अब चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola