हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: क्या कैच है...जो रूट ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ किया कैरी का शिकार, देखें वीडियो

विज्ञापन
Ashes 2023 ENG vs AUS Joe Root Alex Carey

नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट में रोमांच का नजारा देखने को मिला। कभी मैच का रुख इंग्लैंड की तरफ होता तो कभी ऑस्ट्रेलिया की ओर…पल-पल बदलते इस शानदार टेस्ट में 281 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पांचवें दिन इंग्लिश गेंदबाजों ने एक-एक कर झटके दिए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को पार लगाने की जिम्मेदारी उस्मान ख्वाजा ने उठाई, लेकिन वे भी 65 रन बनाकर आउट हो गए। 209 रन पर 7 विकेट आउट होने के बाद टीम को जीत दिलाने की पूरी जिम्मेदारी विकेटकीपर एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस पर आ गई, लेकिन कैरी को जो रूट ने इस अंदाज में आउट किया कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे।

और पढ़िए – टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के 12 साल पूरे, डेब्यू को किया याद, जानें कैसा रहा था प्रदर्शन

81वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 81वें ओवर में देखने को मिला। रूट ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो कैरी ने इसे आगे बढ़कर स्ट्रेट की ओर ठोकने की कोशिश की, लेकिन ये क्या? जो रूट ने प्रजेंस ऑफ माइंड का परिचय देते हुए तुरंत सही पोजिशन ली और दोनों हाथों से बॉल को कैच कर कैरी को पवेलियन रवाना कर दिया। परफेक्ट टाइमिंग के साथ लिया गया ये शानदार कैच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। कैरी 50 गेंदों में 2 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट 227 रन पर गिरा।

विज्ञापन

https://twitter.com/englandcricket/status/1671206057304281088

और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया ने निकाली ‘बैजबॉल’ की हवा, इंग्लैंड को ले डूबीं ये गलतियां

विज्ञापन

कैरी ने पहली ईनिंग में शानदार बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए थे। उन्होंने 99 गेंदों में 10 चौके-1 छक्का ठोक 66 रन जड़े थे। हालांकि दूसरी पारी में महत्वपूर्ण समय में उनका बल्ला नहीं चल पाया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola