Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज का पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शतकीय पारी से सभी का दिल जीत लिया। ख्वाजा ने 198 गेंदों पर अपना शतक जड़ा। इसके बाद उनका सेलिब्रेशन भी बेहद खास रहा। जिसका वीडियो हर तरफ वायरल है।
ख्वाजा ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट
एजबेस्टन में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 198 गेंदों पर शतक लगाया।यह उनके करियर का 15वां टेस्ट शतक है और इंग्लैंड के खिलाफ उनका यह चौथा टेस्ट शतक है। इसके अलावा उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ेंः WC Qualifiers 2023: आज से शुरू होगा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स का रोमांच, 2 स्पॉट के लिए भिड़ेंगी 10 टीमें
शतक जड़ने के बाद वे पहले मैदान पर दौड़े उसके बाद उन्होंने जोश-जोश में बल्ला भी हवा में उछाल दिया। हालांकि ये किसी को भी नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने जनता का आभार जताया और अपने टीम के खिलाड़ियों को देख कर मुस्कुराए।
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1670102454464282624
ख्वाजा ने संभाल रखी पारी
दरअसल इंग्लैंड ने मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान टीम ने 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के जो रूट ने शतक जड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए। वॉर्नर 9 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन ख्वाजा ने मजबूत से छोर संभाले रखा। वे अभी भी 126 रनों पर खेल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
49 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines