नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2023 के तहत इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट 209 रन पर गिर गए। इंग्लैंड को सबसे बड़ा विकेट खुद कप्तान बेन स्टोक्स ने दिलाया। उन्होंने 65 रन बनाकर खेल रहे उस्मान ख्वाजा को बोल्ड मारकर पवेलियन भेजा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे ख्वाजा स्टोक्स की धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए।
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया ने निकाली ‘बैजबॉल’ की हवा, इंग्लैंड को ले डूबीं ये गलतियां
ख्वाजा को स्टोक्स ने मारा बोल्ड
ये नजारा 72वें ओवर की आखिरी बॉल पर देखने को मिला। अपनी टीम के लिए एक-एक रन जुटा रहे ख्वाजा को स्टोक्स अराउंड द विकेट गेंदबाजी करने आए। स्टोक्स ने छठी गेंद पर चतुराई दिखाई और इसे अंगुलियों के बीच घुमाकर स्लोअर डाल दिया। जैसे ही बॉल पिच हुई, ये धीमी गति से अंदर की ओर आई, जिस पर बल्ला लगाते ही ख्वाजा की गिल्लियां बिखर गईं। बॉल ख्वाजा के बल्ले का किनारा छूते हुए गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस तरह स्टोक्स ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा विकेट दिला दिया।
और पढ़िए – क्या कैच है…जो रूट ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ किया कैरी का शिकार, देखें वीडियो
पहली ईनिंग में भी चतुराई से किया आउट
इससे पहले पहली ईनिंग में भी ख्वाजा स्टोक्स की चतुराई भरी कप्तानी का शिकार बने थे। स्टोक्स ने लगभग सभी फील्डर्स को सर्किल के अंदर लगा लिया। ख्वाजा ओली रॉबिन्सन की गेंद पर जैसे ही आगे बढ़कर शॉट खेलने आए, शानदार गेंद उनका स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। बहरहाल, ख्वाजा ने दोनों पारियों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। उन्होंने पहली पारी में 141 और दूसरी में 65 रन बनाए। वह पांच दिनों तक बल्लेबाजी करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines