Ashes 2023: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में पहले एशेज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के अजीबोगरीब फील्ड सेटअप की आलोचना की है। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम एशेज के पहले टेस्ट को भले ही हार गई हो लेकिन मैच में उनके फील्ड सेटअप को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी।
इंग्लैंड का छाता जैसा फील्ड सेटअप
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन उस्मान ख्वाजा को आउट करने के लिए मैदान पर एक अनोखा छाता जैसा सेटअप लगाया था। ‘ब्रुम्ब्रेला’ नाम से मशहूर स्टोक्स के विचित्र फ़ील्ड सेटअप ने बड़े पैमाने पर सबका ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, भारत के महान गावस्कर इस कदम से खुश नहीं दिखे क्योंकि उन्होंने कहा कि ऐसा सेटअप ‘टेलीविजन’ के लिए था न कि कोई विकेट लेने के लिए।
गावस्कर ने कही ये बात
सुनील गावस्कर ने मिड डे के कॉलम में कहा कि “ऐसा लगता है कि इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला ने वहां के क्रिकेट दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इंग्लैंड उस स्वतंत्रता के साथ बल्लेबाजी कर रहा है जो पहले कभी नहीं देखी गई है और बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के शासन में पुराने और नए दोनों तरह के अधिक शॉट खेले जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “गेंदबाजी करते समय इंग्लैंड पहले से कुछ अलग नहीं कर रहा है। हां, फील्ड प्लेसमेंट नया है, विकेट के दोनों तरफ कैचिंग पोजिशन में तीन लोग हैं। पिच के दोनों तरफ दो फील्डर पहले और ऑन एयर देखे गए हैं ।मैंने इसे वास्तव में कोई विकेट हासिल करने के बजाय टीवी के लिए फील्ड सेटअप कहा है।’
27 जून से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 जून 2023 से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड की टीम वापसी करना चाहेगी। मैच से पहले इंग्लैंड ने ऐलान कर दिया है कि वे अपने खेलने का रवैया नहीं बदलने वाले हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines