नई दिल्ली: किसी भी गेंदबाज के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि वह अपने आखिरी मैच में अपने देश को जीत दिलाकर मैदान से लौटे। इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कुछ ऐसा ही किया है। एशेज सीरीज के तहत सोमवार को खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की। आलम ये रहा कि चौथे दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 135 रन बना लिए थे, लेकिन 384 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 334 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने आखिरी मैच में 49 रन से शानदार जीत दर्ज की।
एलेक्स कैरी बने शिकार
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड को आखिरी विकेट दिलाया। 92वें ओवर में जोश हेजलवुड मोईन अली की गेंद पर आउट होने से बच गए थे, शायद आखिरी विकेट ब्रॉड के नाम ही लिखा था। ब्रॉड ने 95वें ओवर की चौथी गेंद डाली तो 28 रन बनाकर खेल रहे एलेक्स कैरी ने इसे विकेट के पास रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो की ओर उड़ गई। बेयरस्टो ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर कैरी को रवाना कर दिया। इस तरह ब्रॉड ने आखिरी विकेट चटकाकर इंग्लैंड को शानदार जीत दिला दी।
https://twitter.com/englandcricket/status/1686066987305222156
झूम उठे क्रिस ब्रॉड
ब्रॉड को ये विकेट मिलते ही स्टेंड्स में बैठा उनका परिवार खुशी से झूम उठा। उनके पिता और पूर्व क्रिकेटर क्रिस ब्रॉड खुशी से झूम उठे। हो भी क्यों न बेटा पापा का बड़ा नाम करके मैदान से जो लौट रहा था। ब्रॉड ने अपने आखिरी मैच में 4 विकेट चटकाए। इस तरह वे 167 मैचों में 604 विकेट चटकाकर विदा हुए। ब्रॉड ने 121 वनडे मैचों में 178 और 56 टी-20 में 65 विकेट हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines