नई दिल्ली: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है। बुधवार से मैनचेस्टर में शुरू हुए चौथे टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट कर मील का पत्थर पार किया। इन 600 विकेट्स के साथ ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज बने ब्रॉड
ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 149 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस मामले में इयान बॉथम को पीछे छोड़ा। जिन्होंने 148 विकेट लिए थे।
खतरे में आ गया अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
इसी के साथ ब्रॉड भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में चौथे स्थान पर काबिज कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट लिए थे। ब्रॉड उनका रिकॉर्ड तोड़ने से 20 विकेट पीछे हैं। ब्रॉड जेम्स एंडरसन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज भी हैं। हालांकि टेस्ट में उन्होंने 600 विकेटों का आंकड़ा किसी और प्लेयर के बजाय ज्यादा मैचों में छूआ। पांच गेंदबाजों में से ब्रॉड ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा 166 टेस्ट खेले हैं।
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट (इंग्लैंड)
149 एस ब्रॉड
148 इयान बॉथम
128 बॉब विलिस
115 जेम्स एंडरसन
109 विल्फ्रेड रोड्स
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
800 मुथैया मुरलीधरन
708 शेन वॉर्न
688 जेम्स एंडरसन
619 अनिल कुंबले
600 स्टुअर्ट ब्रॉड
संबंधित खबरें
क्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
3 mins agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
21 mins agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
59 mins agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
2 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
2 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
3 hrs agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines