नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में शुभमन गिल के विकेट विवाद के बाद अब एशेज 2023 में नया मामला सामने आया है। गिल को कैमरून ग्रीन ने कैच कर पवेलियन भेजा था, अब उन्हीं ग्रीन के एक और कैच पर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ZIM vs NEP: सीन विलियम्स ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे ने दो शतकों से नेपाल को रौंदा
दरअसल, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन जब बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ तो बेन डकेट स्ट्राइक पर आए। नौवें ओवर में पैट कमिंस ने उन्हें चौथी गेंद डाली तो डकेट ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर घुमाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए गली की ओर लगे फील्डर कैमरून ग्रीन की ओर उड़ गई। ग्रीन ने बॉल पर छलांग लगाई और इसे बाएं हाथ से कैच कर लिया। लेकिन रिप्ले में नजर आया कि कैच लेते वक्त उनका हाथ जमीन से टच हुआ था। हालांकि ये साफ नजर नहीं आया कि बॉल ने भी जमीन को टच किया है या नहीं।
https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1670449763467284481
https://twitter.com/FoxCricket/status/1670442268757733376
https://twitter.com/Anuragmund07/status/1670444023218159617
https://twitter.com/ICC/status/1667761141831946240
9 दिन में दूसरी बार
अंपायर ने इस कैच को सही माना और डकेट को 19 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। बता दें कि ये लगभग वैसा ही नजारा था जैसा WTC Final में 10 जून को शुभमन गिल का कैच लेते वक्त दिखाई दिया था। तब भी ग्रीन का हाथ और बॉल जमीन में टच होते हुए दिखाई दिया था। हालांकि तब भी अंपायर ने इसे सही माना था। ग्रीन के साथ नौ दिन में ये दूसरी घटना है। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस कैच को लेकर आउट या नॉट-आउट की बहस शुरू हो गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
14 mins agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
22 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
52 mins agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
55 mins agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
1 hr agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
1 hr agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
1 hr agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
2 hrs agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines