नई दिल्ली: ओली पोप को एशेज सीरीज के अगले मैचों से बाहर कर दिया गया है। पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया था। पोप को पहले दो बार कंधे की चोट का सामना करना पड़ा है। उन्होंने सोमवार को लंदन में स्कैन कराया, जिसमें चोट की गंभीरता का पता चला। अब वह सर्जरी से गुजरेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
डाइव लगाते समय चोटिल हो गया था पोप का कंधा
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन एक गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाते समय पोप का कंधा चोटिल हो गया था, लेकिन तीसरे दिन उनकी चोट बढ़ गई। जब अंपायरों ने जोर देकर कहा कि उन्हें इंग्लैंड की पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरना चाहिए। उन्होंने पहली पारी में 42 रन बनाए। इंग्लैंड के स्पिन कोच जीतन पटेल ने स्वीकार किया कि अगर वह आगे नहीं आते तो इंग्लैंड को दस खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना पड़ता।
https://twitter.com/englandcricket/status/1676184579198296064
स्टुअर्ट ब्रॉड बन सकते हैं उप-कप्तान
पटेल ने कहा, “यह काफी कठिन स्थिति होती है जब आपका कंधा लगभग घायल हो जाता है। वह इस टीम के लिए प्रतिबद्ध हैं।” पोप इंग्लैंड के नामित उप-कप्तान भी हैं। ऐसे में स्टुअर्ट ब्रॉड के बेन स्टोक्स के डिप्टी के रूप में आगे बढ़ने की संभावना है, जिन्होंने पिछली गर्मियों में अनौपचारिक रूप से ये भूमिका निभाई थी।
डैन लॉरेंस, मोईन अली या हैरी ब्रूक को किया जा सकता है शामिल
हालांकि, बड़ा मुद्दा यह है कि पोप की जगह बल्लेबाजी का रिप्लेसमेंट कौन होगा। ऐसे में जब इंग्लैंड 2-0 से पिछड़ रहा है, उसे एशेज को जीवित रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। शीर्ष क्रम में उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी। डैन लॉरेंस उनकी जगह ले सकते हैं। वह पहले से ही टीम में एकमात्र अतिरिक्त बल्लेबाज हैं। वह अच्छे फॉर्म में भी हैं। उन्होंने एसेक्स के लिए 44.63 के औसत से दो शतकों के साथ 491 रन बनाए हैं। एक अन्य विकल्प मोईन अली को फिर से शामिल करना हो सकता है। मोईन को उनकी उंगली की चोट के बाद फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। जो रूट नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस भूमिका के लिए हैरी ब्रुक पर भी विचार किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
47 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
52 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines