नई दिल्ली: असली खिलाड़ी वही होता है जो तमाम चुनौतियों को पार कर अपनी टीम के लिए कुछ कर गुजरने का माद्दा रखे। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन ल्योन ने अपनी टीम के लिए कुछ ऐसा ही किया। शनिवार को एशेज सीरीज 2023 के तहत खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ल्योन ने चोटिल होने के बावजूद गजब का जज्बा दिखाया। जिसे देख स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
97वें ओवर में बल्लेबाजी करने पहुंचे ल्योन
ये नजारा 97वें ओवर में देखने को मिला। जोश हेजलवुड के 1 रन पर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास दो विकल्प बचे थे। या तो वह पारी घोषित कर देता या फिर आखिरी विकेट के रूप में चोटिल ल्योन को खिलाता। संभवतया ल्योन से इस बारे में कप्तान ने बात की और उन्होंने मैदान पर जाने का फैसला लिया। ल्योन जैसे ही 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, उन्हें देख पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1675162710445547523
वे लंगड़ाते हुए मैदान में आगे बढ़ते रहे, तो वहीं तालियों की गड़गड़ाहट भी बढ़ती रही। आखिरकार ल्योन क्रीज पर पहुंचे और 13 गेंदों में 4 रन बनाकर मैदान से लौटे। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलिया की टीम को ढेर किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया है।
https://twitter.com/englandcricket/status/1675155863089348609
दूसरे दिन के अंतिम सत्र के दौरान लगी चोट
ल्योन को दूसरे दिन के अंतिम सत्र के दौरान दाहिनी पिंडली में चोट लगी। वे लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। 7वें ओवर में बाउंड्री लाइन की ओर गेंद का पीछा करते हुए ल्योन को चोट लग गई थी। इसके बाद वह दर्द से कराह उठे। ल्योन लड़खड़ाते हुए मैदान के किनारे तक पहुंचे, जहां फिजियो ने उन्हें देखा।
https://twitter.com/sohilnikam/status/1675156465261379594
फिर उन्हें रस्सी के सहारे पवेलियन ले जाना पड़ा। अब उन्हें एक बार फिर मैदान पर देखकर ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसक खुश हो गए। ल्योन ने पहली पारी में 13 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया था। फिलहाल वह चोटिल लग रहे हैं और शायद गेंदबाजी न कर पाएं।
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
14 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines