हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, धाकड़ गेंदबाजों की वापसी

विज्ञापन
Ashes 2023 England Playing XI

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तहत 16 जून से शुरू होने वाले एजबेस्टन टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की इलेवन में ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन की वापसी हो गई है। स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ इंग्लैंड के सीम अटैक में एंडरसन और रॉबिन्सन शामिल रहेंगे। हालांकि इंग्लैंड ने मार्क वुड को बाहर रखा है। उनके श्रृंखला में किसी भी चरण में आने की संभावना है। वुड ने दिसंबर 2022 से रेड बॉल वाले मैच में गेंदबाजी नहीं की है। वह 28 जून को दूसरे टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।

चार महीने बाद करेंगे वापसी

एंडरसन ने फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। जबकि रॉबिन्सन भी इसी सीरीज के बाद वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड के दो धाकड़ गेंदबाज करीब 4 महीने बाद वापसी करेंगे। एंडरसन हाल ही में एशेज के लिए खुद को फिट रखने के लिए आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से हट गए थे। जबकि ब्रॉड का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा जहां उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए।

मोईन अली को भी मिली जगह 

टीम में मोईन अली को भी जगह दी गई है। उन्होंने हाल ही कप्तान बेन स्टोक्स से बातचीत के बाद संन्यास वापस लेने का फैसला लिया था। वह 21 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने के कारण वह विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो से एक स्थान नीचे हैं। 16 सदस्यीय टीम से बाहर होने वाले इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी तेज गेंदबाज जोश टोंग, मैथ्यू पॉट्स, क्रिस वोक्स और अतिरिक्त बल्लेबाज डैन लॉरेंस हैं। बेन डकेट और जैक क्रॉले सलामी बल्लेबाज रहेंगे। आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले ओली पोप को नंबर 3 और पूर्व कप्तान जो रूट को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए रखा गया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

1 जैक क्रॉले, 2 बेन डकेट, 3 ओली पोप, 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रूक, 6 बेन स्टोक्स (कप्तान), 7 जॉनी बेयरस्टो (wk), 8 मोईन अली, 9 स्टुअर्ट ब्रॉड, 10 ओली रॉबिन्सन, 11 जेम्स एंडरसन।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola